- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- दोस्त की साइकिल लेकर निकला, शव कुएं...
दोस्त की साइकिल लेकर निकला, शव कुएं में मिला

डिजिटल डेस्क, परतवाडा। तीन दिन पूर्व घर से खेलने के लिए बाहर निकले एक 14 वर्षीय 10वीं कक्षा के छात्र का लापता होने के बाद नायगांव बोर्डी ग्राम के खेत के कुएं में शनिवार को सुबह शव बरामद होने से खलबली मच गई है। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र का नाम वेदांत सुरेश तट्टे (14) है। मृतक छात्र अचलपुर तहसील के सिटी विद्यालय में कक्षा 10वीं में पढ़ता था। कोरोना काल से शालाएं बंद रहने के कारण घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई शुरू थी। शालाएं बंद रहने से वेदांत पूरा दिन अपने दोस्तों के साथ खेला करता था। 2 फरवरी को वह घर से खेलने के लिए बाहर निकला था। बोर्डी ग्राम निवासी वेदांत घर से निकलने के बाद अपने दोस्त की साइकिल लेकर अचलपुर भी आया था। पश्चात बोर्डी गांव भी गया था। घर न पहुंचने से उसके परिवार के सदस्य व ग्रामवासी उसकी खोज में जुट गए लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। मामले की शिकायत भी सरमसपुरा थाने में दर्ज की गई थी। ऐसे में शनिवार को सुबह वेदांत के चाचा रमेश तट्टे के खेत में कुछ मजदूर काम पर गए तब उन्हें कुएं से दुर्गंध आने लगी। यह जानकारी ग्रामवासियों को मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी आ पहुंचे।
जहां वेदांत का शव दिखाई दिया। सरमसपुरा पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा। वेदांत तट्टे का शव कुएं से बाहर निकाला गया। पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अचलपुर उपजिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। वेदांत की मृत्यु का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की है। इस घटना को लेकर गांाव में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
Created On :   6 Feb 2022 6:42 PM IST