पेईंग गेस्ट लड़कियों के कमरे में कैमरा लगाने वाला मकान मालिक गिरफ्तार

Camera installed in rooms of paying guest, landlord arrested
पेईंग गेस्ट लड़कियों के कमरे में कैमरा लगाने वाला मकान मालिक गिरफ्तार
पेईंग गेस्ट लड़कियों के कमरे में कैमरा लगाने वाला मकान मालिक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। घर में बतौर पेइंग गेस्ट रहने वाली तीन लड़कियों के कमरे में छिपे कैमरे के जरिए रिकॉर्डिंग करने वाले एक 47 साल के घर मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके की है। आरोपी ने लड़कियों को बताया था कि उनके कमरे में अडाप्टर लगाया गया है, लेकिन शक के आधार पर उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि वह कैमरा है। 

बूस्टर के नाम पर लगाया सीसीटीवी कैमरा 
लड़कियों की शिकायत के आधार पर डीबी मार्ग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपी पिछले एक साल से लड़कियों की रिकॉर्डिंग कर रहा था। आरोपी ने शादी नहीं की है और वह अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहता है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले आरोपी ने उनकी बातों की नकल शुरू की तो उन्हें शक हुआ कि वह छिपकर उनकी बातें सुनता है। इसी बीच लड़कियों की नजर घर में लगे अडॉप्टर पर गई। शक के आधार पर उन्होंने अडॉप्टर पर कपड़ा डाल दिया, लेकिन आरोपी ने यह कहते हुए कपड़ा हटवा दिया कि वह अडॉप्टर नहीं बल्कि बूस्टर है और कपड़ा होने की वजह से सिग्नल में परेशानी आती है।

लड़कियों का शक बढ़ा तो उन्होंने अडॉप्टर की तस्वीर निकालकर गूगल सर्च किया जो नतीजा मिला उससे लड़कियों के होश उड़ गए। क्योंकि वह अडॉप्टर या बूस्टर नहीं बल्कि सीसीटीवी कैमरा था। इसके बाद लड़कियों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 19 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में 22 दिसंबर को उसे गिरगांव मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Created On :   25 Dec 2018 7:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story