फडणवीस का पवार पर तंज- दस सीट जीत नहीं सकते फिर भी पीएम की रेस में शामिल

Cant win ten seats but include in PMs race- Fadnavis taunt on pawar
फडणवीस का पवार पर तंज- दस सीट जीत नहीं सकते फिर भी पीएम की रेस में शामिल
फडणवीस का पवार पर तंज- दस सीट जीत नहीं सकते फिर भी पीएम की रेस में शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने मित्र शिवसेना पर हमले करने से बच रहे हैं। मंगलवार को भाजपा के शक्ति प्रमुख सम्मेलन में मुख्यमंत्री के निशाने पर सिर्फ कांग्रेस-राकांपा रही। सोमवार को मुख्यमंत्री ने सायन के षणमुखानंद सभागार में मुंबई कि छह लोकसभा सीटों के शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कभी दस से अधिक सीटें जीत नहीं पाई, लेकिन सभी लोग प्रधानमंत्री पद के रेस में हैं। मुख्यमंत्री का इशारा राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार पर था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समझ नहीं आता कि यह प्रधानमंत्री का पद है या संगीत कुर्सी का खेल। मुख्यमंत्री ने राफेल विमान सौदे को लेकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमला बोलने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को कोई पूछ नहीं रहा है। वे निराश होकर लगातार झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस खाली हो गई है। क्योंकि साल 2014 के बाद से कांग्रेस के कई नेता अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

भगौड़ा है संजय निरुपम: शेलार 
सम्मेलन में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीतेगी। फिलहाल मुंबई में भाजपा और शिवसेना के पास तीन-तीन सीटें हैं। शेलार ने कहा कि मुंबई में भाजपा की ताकत बढ़ी है। इसलिए मुंबई  कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम, पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा और प्रिया दत्त लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। शेलार ने कहा निरूपम भगौड़ा हैं वे उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। 
 

Created On :   12 Feb 2019 5:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story