घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी कार आधा दर्जन घायल

By - Bhaskar Hindi |23 July 2022 11:43 AM IST
पन्ना घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी कार आधा दर्जन घायल
डिजिटल डेस्क, पन्ना। बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओ की कार पन्ना की घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार युवकों को कोई चोट नही लगी है। जानकारी अनुसार सतना जिले की बिरसिंहपुर से बागेश्वर धाम दर्शन करने युवक कार से गये थे दर्शन कर लौटते समय पन्ना की घाटी चढते समय ट्रक से ओवरटेक करने के चक्कर मे कार अनियंत्रत हो कर पलट गई और लगभग 30 फिट नीचे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार पेड से टकराकर रुक गई नही तो बडा हादसा हो सकता था। घटना में कोई जन हानि नही हुई है सभी कार सवार सुरक्षित निकाल लिये गये है।
Created On :   23 July 2022 5:13 PM IST
Tags
Next Story