पूर्व विधायक आशिष देशमुख को कारण बताया नोटिस- पटोले पर लगाया था गंभीर आरोप 

Cause notice given to former MLA Ashish Deshmukh – Patole was accused of serious allegations
पूर्व विधायक आशिष देशमुख को कारण बताया नोटिस- पटोले पर लगाया था गंभीर आरोप 
अनुशासन समिति पूर्व विधायक आशिष देशमुख को कारण बताया नोटिस- पटोले पर लगाया था गंभीर आरोप 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपनी पार्टी नेताओं के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे नागपुर के कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक आशीष देशमुख को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बुधवार को अनुशासन समिति की बैठक में यह फैसला लिया। अनुशासन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, समिति के सदस्य उल्हास पवार व बालचंद्र मुणगेकर ने बैठक कर आशिष देशमुख को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। इसके पहले मंगलवार को देशमुख ने नागपुर में कहा था किप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हर महीने एक करोड़ रुपया लेते हैं। जिसके चलते पटोले आघाडी की छत्रपति संभाजीनगर में हुई रैली में शामिल नहीं हुए। देशमुख के आरोपों के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा था कि देशमुख का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। देशमुख कभी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तो कभी राहुल गांधी और नाना पटोले पर टिप्पणी करते हैं। उन्हें पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। लोंढे ने कहा था कि देशमुख पर पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पहले ही कह चुके हैं देशमुख फ़िलहाल कांग्रेस पार्टी में नहीं हैं।  

अपने वरिष्ठ नेताओं से भिड़ते रहे हैं देशमुख 

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रणजीत देशमुख के सुपुत्र आशिष देशमुख 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर काटोल से विधायक चुने गए थे पर जल्द ही उनका तत्कालिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विवाद हो गया जिसके चलते उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी। वर्ष 2019 के विधानसभा वे आशिष नागपुर पश्चिम सीट से फडणवीस के खिलाफ बतौर कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे पिछले कुछ समय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी हाईकमान को पत्र लिख कर पटोले को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग भी की थी। साल 2022 में जब कांग्रेस ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाया तो उस समय भी आशिषने इमरान के नाम का विरोध करते हुए पार्टी के केंद्रीयनेतृत्व के खिलाफ टिप्पणी की थी।

Created On :   5 April 2023 3:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story