- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- जिला न्यायालय के बार रुम में गिरा...
जिला न्यायालय के बार रुम में गिरा छत का प्लास्टर, अधिवक्ता घायल

By - Bhaskar Hindi |18 Aug 2022 2:48 AM
शहडोल जिला न्यायालय के बार रुम में गिरा छत का प्लास्टर, अधिवक्ता घायल
डिजिटल डेस्क,शहडोल। जिला न्यायालय स्थित बार रुम में बुधवार शाम करीब 4 बजे छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। प्लास्टर गिरने से बार रुम में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मलबा कुर्सियों में बिखर गया। प्लास्टर गिरने के दौरान अधिवक्ता अभय नारायण त्रिपाठी नीचे काम कर रहे थे और वे घायल हो गए। उन्हे फौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद खतरे से बाहर बताया। जिला अस्पताल में अधिवक्ता का हाल जानने जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह बघेल व अन्य अधिवक्ता पहुंचे। अधिवक्ताओं ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा समय पर आवास व शासकीय भवनों के मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। जिस कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं।
Created On : 18 Aug 2022 8:17 AM
Next Story