- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Celebrations, Union and BJP workers waved tricolor on Kashmir
दैनिक भास्कर हिंदी: कश्मीर पर उत्सव, संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जम्मू कश्मीर स्वायत्ता संबंधी धारा 370 व 35 ए को हटाए जाने को लेकर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। तिरंगा झंडा लहराया गया। धारा हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार माना। आतिशबाजी की गई। मिठाइयां भी बांटी गई। मुख्य उत्सव वेरायटी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक राजेश लोया,सदर भाग संघचालक अनिल भारद्वाज, सोमलवाड़ा भाग संघचालक सुधीर पराडपांडे, देवेंद्र बोकाडे, अरविंद कुकडे सहित अन्य प्रमुख संघ पदाधिकारी उपस्थित थे। भाजपा की ओर से भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, महापौर नंदा जिचकार, विधायक कृष्णा खोपडे, सुधाकर देशमुख, नगरसेवक संदीप जोशी, वीरेंद्र कुकरेजा, भूषण शिंगणे के अलावा किशोर पलांदूरकर, चंदन गोस्वामी, शिवानी दाणी, आरती पांडे,खेमराज दमाहे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संघ के महानगर संघचालक राजेश लोया ने कहा कि एक देश एक झंडा की जनअपेक्षा को सरकार ने पूरा करके ऐतिहासिक गौरव पाया है। सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। निर्णय लेने के लिए जिस तरह से एहतियात बरता गया वह और भी स्वागत योग्य है। देशवासियों की वर्षों से मांग थी कि कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया जाए। संघ की ओर से तिरंगा झंडा लहराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघ पदाधिकारियों के साथ मिलकर भारत माता की जय के नारे लगाए। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। युवा क्रांति संगठन की ओर से खामला में उत्सव मनाया गया। संगठन के संयोजक पंजू तोतवानी के साथ कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। मिठाई बांटी। तोतवानी ने कहा कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनमानस को बड़ी खुशी दी है। सरकार की सक्षमता व ठोस निर्णय लेने की कार्यकुशलता का भी परिचय मिला है।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl