ट्रेनों में धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई

Central Railway has launched an anti-smoking safety campaign
ट्रेनों में धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई
मध्य रेलवे ट्रेनों में धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर| मध्य रेलवे ने धूम्रपान करने वाले यात्रियों के खिलाफ धूम्रपान-विरोधी सुरक्षा अभियान शुरू किया है। यह सुरक्षा अभियान मध्य रेल के मुंबई, पुणे, सोलापुर, भुसावल और नागपुर मंडलों में शुरू किया गया है। इस अभियान अंतर्गत 24 व 25 फरवरी को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COPTA)-2003 के तहत 160 व्यक्तियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों से  29700 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। इसमें 67 मामले में मुंबई मंडल से 13200 रुपए का जुर्माना, 37-37 मामले  भुसावल और नागपुर मंडल से प्रत्येक से 7400 रुपए का जुर्माना, 9 मामले पुणे मंडल से 1500 रुपए और 10 मामलों में सोलापुर मंडल से 200 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

Created On :   27 Feb 2022 11:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story