चंद्रकांत पाटील ने राज को दी मनसे की ताकत बढ़ाने की सलाह 

Chandrakant Patil advised Raj to increase MNS strength
चंद्रकांत पाटील ने राज को दी मनसे की ताकत बढ़ाने की सलाह 
चंद्रकांत पाटील ने राज को दी मनसे की ताकत बढ़ाने की सलाह 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना से गठबंधन टूटने के बाद मजबूत साथी की तलाश कर रही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को अपनी पार्टी की ताकत बढ़ाने की सलाह दी है। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पाटील ने कहा कि मनसे ने ग्रामीण इलाकों में पहुंचने का कभी प्रयास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राज भाजपा के विरोधी हैं। भाजपा और मनसे एक साथ चुनाव नहीं लड़ रही है। ऐसा भी नहीं है कि मनसे की ताकत बढ़ने से भाजपा को फायदा होगा लेकिन लोकतंत्र में सभी दलों की ताकत बढ़नी चाहिए। इसलिए मेरा राज से आह्वान है कि वे मनसे के प्रसार बड़े पैमाने पर करें। इसके लिए राज को प्रदेश भर में दौरा करना चाहिए।

पाटील ने कहा कि भाजपा राज्य में होने वाले ग्राम पंचायतों के चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। पार्टी विधायकों को ग्राम पंचायतों के चुनाव में जीतने के लिए तैयारी करने को कहा गया है। पाटील ने कहा कि भाजपा सरकार के समय राज्य के 11 हजार गांवों में भाजपा के सरपंच थे। इस बार भी इतनी बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों के चुनाव में भाजपा के सरपंच और सदस्य जीतेंगे। दूसरी ओर मनसे के नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि मनसे के ग्राम पंचायतों के चुनाव लड़ने के फैसले राज्य की राजनीतिक स्थिति में क्या बदलवा होगा यह आने वाला समय बताएगा लेकिन मनसे  ग्राम पंचायतों के चुनाव पूरी क्षमता के साथ लड़ेगी। मनसे ग्रामीण इलाकों में लोगों तक पहुंचेगी। 

 

Created On :   16 Dec 2020 4:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story