प्रदेश अध्यक्ष बने रह सकते हैं चंद्रकांत पाटील, संगठनात्मक चुनाव के बाद होगा चयन 

Chandrakant Patil can continue as state president of BJP
प्रदेश अध्यक्ष बने रह सकते हैं चंद्रकांत पाटील, संगठनात्मक चुनाव के बाद होगा चयन 
प्रदेश अध्यक्ष बने रह सकते हैं चंद्रकांत पाटील, संगठनात्मक चुनाव के बाद होगा चयन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर चंद्रकांत पाटील बने रह सकते हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन 15 जनवरी तक होने की उम्मीद है। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पाटील को दोबारा मौका मिलने की प्रबल संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में भाजपा के सत्ता के बाहर होने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री इच्छुक नहीं है। हालांकि पार्टी जब सत्ता में थी तब पूर्व मंत्री विनोद तावडे, पंकजा मुंडे और संभाजी पाटील-निलंगेकर जैसे नेता प्रदेश अध्यक्ष पद के दांवेदार थे पर सत्ता जाने के बाद कोई दिग्गज नेता आगे नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में पाटील का प्रदेश अध्यक्ष पद कायम रह सकता है। पाटील भाजपा का मराठा चेहरा हैं। 
2019 के लोकसभा चुनाव के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने के कारण रावसाहब दानवे ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पिछले साल जुलाई महीने में पाटील में प्रदेश अध्यक्ष पद पर पाटील की नियुक्ति की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष पद पर काम करने के लिए पाटील को केवल 6 महीने का ही समय मिल सका है। इसलिए पार्टी पाटील को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन साल का पूरा कार्यकाल देना चाहती है।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा में चल रहे संगठनात्मक चुनाव के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन होगा। पाटील के एक पदाधिकारी ने बताया कि भाजपा ने संगठन की दृष्टि से तैयार किए गए जिलों में से 50 से अधिक जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। बाकी के जिलों में संगठनात्मक चुनाव पूरा होगा। इसके बाद सभी जिलों के जिला अध्यक्ष मिलकर सर्वसहमति से नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन करेंगे। 

 

Created On :   10 Jan 2020 4:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story