- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- गुप्त धन का झांसा देकर किसान के साथ...
गुप्त धन का झांसा देकर किसान के साथ लाखों की ठगी

By - Bhaskar Hindi |30 Jun 2022 3:50 PM IST
अमरावती गुप्त धन का झांसा देकर किसान के साथ लाखों की ठगी
डिजिटल डेस्क, अमरावती. जिले की मोर्शी तहसील के शिरखेड़ पुलिस थाना अंतर्गत बोराला परिसर में एक किसान को गुप्तधन का झांसा देकर 11 लाख 20 हजार रुपए से ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान दादाराव नामदेवराव गणवीर (46) की शिकायत पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आराेपियों ने किसान को घर में गुप्तधन होने का झांसा दिया और इससे बेटे पर आने वाली मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए पूजा पाठ करने की बात कही। पूजा पाठ की सामग्री खरीदने के नाम पर आरोपियों ने 11 लाख 20 हजार रुपए किसान से ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Created On :   30 Jun 2022 9:19 PM IST
Next Story