चेक बाउंस मामला : मराठी फिल्म बिगबॉस के सेट से गिरफ्तार प्रतिभागी, पुणे-सांगली में हुई दो हत्याएं

Check bounce case: Participant arrested from set of Marathi film Big Boss
चेक बाउंस मामला : मराठी फिल्म बिगबॉस के सेट से गिरफ्तार प्रतिभागी, पुणे-सांगली में हुई दो हत्याएं
चेक बाउंस मामला : मराठी फिल्म बिगबॉस के सेट से गिरफ्तार प्रतिभागी, पुणे-सांगली में हुई दो हत्याएं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के गोरेगांव फिल्म सिटी में स्थित मराठी बिगबॉस के सेट से एक प्रतियोगी को सातारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभिजीत बिचकुले को चेक बाउंस के मामले में पकड़ा गया है। स्थानीय पुलिस की मदद से सातारा अपराध शाखा की टीम ने बिचकुले को गिरफ्तार कर सातारा ले गई। सातारा में रहने वाला बिचकुले राजनेता है और अब तक कई चुनाव लड़ चुका है। चेक बाउंस के मामले में बिचकुले के खिलाफ निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद सातारा कोर्ट ने बिचकुले के खिलाफ वारंट जारी किया था।

बिचकुले को शनिवार को सातारा कोर्ट में पेश किया जा सकता है। मराठी बिग बॉस सीजन 2 का प्रतियोगी बिचकुले अभिनेत्री रूपाली भोसले के साथ झगड़े और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चर्चा में था। इस शो में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा की पूर्व नगरसेविका रितू तावडे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बिचकुले की शिकायत की थी। 

सांगली में दिनदहाड़े युवक की हत्या, पुणे में पति को उतारा मौत के घाट

उधर सांगली में नाजायज संबंधों के चलते दिनदहाड़े युवक के सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। यह वारदात शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे माधवनगर में हुई। दूसरी ओर पुणे में पत्नी ने अपने प्रेमी से मिली भगत कर पति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गणेश राजू रजपूत (25) की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर सांगली पुलिस थाने में चार से पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। माधवनगर का तात्यासाहेब पाटील मला इलाके से जा रहा था। उस समय अज्ञात चार से पांच लोगों ने उसके सिर पर लाठी से वार किए जिसमें गंभीर रूप से घायल हुआ, उसकी मौत हो गई। हत्यारे वहां से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहंुच गए। कुछ आरोपियों के नाम भी पुलिस को पता चले हैं। जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर में एक ही खलबली मच गई है। 

प्रेमी की मदद से पति की हत्या

नाजायज संबंधों में रूकावट बन रहे पति की पत्नी ने प्रेमी की मदद से हत्या कर दी। यह वारदात पुणे के फुरसुंगी इलाके में सामने आई। प्रकाश शंकर विलायतकर (45, कानिफनाथनगर, फुरसुंगी) की हत्या कर दी गई। जिसे लेकर हड़पसर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकाश समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया हैं। प्रकाश बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। बुधवार की रात प्रकाश ने शराब पी थी। उस समय आरोपियों ने प्रकाश बांबू से प्रकाश से मारपीट की जिसमें उसकी मौत हो गई।    
 


 

Created On :   21 Jun 2019 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story