नाना पटोले का आरोप - मुख्यमंत्री ने किया पद का दुरुपयोग

Chief Minister misused the post - Nana Patole
नाना पटोले का आरोप - मुख्यमंत्री ने किया पद का दुरुपयोग
नाना पटोले का आरोप - मुख्यमंत्री ने किया पद का दुरुपयोग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस के प्रचार समिति के अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर राज्य के पुलिस कर्मचारियों के वेतन के लिए बैंक खाता एक्सिस बैंक में खोलने को लेकर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देकर जांच का सामना करना चाहिए। गांधी भवन में पत्रकारों से बातचीत में पटोले ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस एक्सिस बैंक में नौकरी करती हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने पांच सालों में पद का दुरुपयोग करके एक्सिस बैंक को मदद की है। पटोले ने पूछा कि अमृता की एक्सिस बैंक के उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नति कैसे की गई। पटोले के आरोप पर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि पटोले ने व्यक्तिद्वेष के कारण यह आरोप लगाया है। इस मामले में सरकार की तरफ से कई बार स्पष्टीकरण दिया जा चुका है। एक्सिस बैंक में वेतन देने का फैसला आघाडी सरकार में हुआ था। 

कांग्रेस का राष्ट्रवादा लोगों के दिलों- दिमाग में -पटोले

पटोले ने कहा कि राष्ट्रवाद को मापने के लिए कोई थर्मा मीटर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद को लोकसभा चुनाव के परिणाम से मापा जा रहा है लेकिन कांग्रेस का राष्ट्रवाद लोगों के दिलों- दिमाग में है। 

मोदी की होर्डिंग हटाने की मांग 

कांग्रेस ने राज्य के पेट्रोल पंपों पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होर्डिंग को हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है। इसके लिए कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने मुख्य चुनाव अधिकारी बलदेव सिंह को पत्र लिखा है। सावंत ने कहा कि आचारसंहिता लागू होने के बाद भी कई पेट्रोल पंपों पर मोदी की होर्डिंग लगी नजर आ रही है। 
 

Created On :   23 Sept 2019 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story