मुख्य सचिव को मिला 6 माह का सेवा विस्तार, दिलीप सपाटे तीसरी बार बने मंत्रालय पत्रकार संघ के अध्यक्ष

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मुख्य सचिव को मिला 6 माह का सेवा विस्तार, दिलीप सपाटे तीसरी बार बने मंत्रालय पत्रकार संघ के अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मंत्रालय पत्रकार संघ के द्विवार्षिक चुनावों में एक बार फिर दिलीप सपाटे बतौर अध्यक्ष चुने गए हैं। सपाटे लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने हैं। सपाटे 116 जबकि दूसरे स्थान पर रहे दिलीप जाधव को 33 वोट मिले। इसके अलावा दीपक भातुसे उपाध्यक्ष, विवेक भावसार कार्यवाह, महेश पावसकर कोषाध्यक्ष पद का चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। बतौर कार्यकारिणी सदस्य विनय यादव, खंडूराज गायकवाड, अनिकेत जोशी, सचिन गडहिरे और कमलेश सुतार ने चुनावी सफलता हासिल की है। 

मुख्य सचिव को मिला 6 माह का सेवा विस्तार

प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव डी के जैन को छह महीने का सेवा विस्तार दिया है। जैन 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन सरकार ने उन्हें छह महीने का विस्तार दिया है। इससे अब वे जुलाई 2019 तक मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे। गुरुवार राज्य सरकार ने इस बारे में आदेश जारी किया है। प्रदेश में पड़े सूखे, राज्य विधानमंडल के बजट सत्र और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के पास मुख्य सचिव के सेवा विस्तार के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसको केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया। इससे पहले राज्य में तत्कालीन मुख्य सचिव जॉनी जोसेफ और जयंत बांठिया को छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। जबकि पूर्व मुख्य सचिव स्वाधीन क्षत्रिय को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। जैन के सेवा विस्तार मिलने से वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव यूपीएस मदान को मुख्य सचिव बनने का मौका फिलहाल नहीं मिल सका है। मदान 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 

नवेली देशमुख ब्रांड एम्बेस्डर 

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत ग्राम सुधार ब्रांड एंबेस्डर के रूप में नवेली देशमुख की नियुक्ति कि गई है। शैक्षणिक वर्ष 2018-19 की अवधि के लिए देशमुख की नियुक्ति की गई है। प्रदेश सरकार के उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। इसके अनुसार देशमुख को विद्यार्थी व युवाओं से संवाद साधने व व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन करना होगा।  

Created On :   31 Jan 2019 10:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story