चिखलदरा नपा पर कांग्रेस का परचम , 17 सीटो में से 12 पर कब्जा

Chikhaldara nagarparishad election, congress wins 12 seats in 17
चिखलदरा नपा पर कांग्रेस का परचम , 17 सीटो में से 12 पर कब्जा
चिखलदरा नपा पर कांग्रेस का परचम , 17 सीटो में से 12 पर कब्जा

डिजिटल डेस्क, अमरावती।   चिखलदरा नगरपरिषद की 17 सीटों के लिए हुए चुनाव में 12 सीटों  पर कांग्रेस व 5 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की  है।  चुनाव 13 दिसंबर को लिए गए। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।   

संजय खोड़के का दबदबा बरकरार : चुनाव में कांग्रेस के महासचिव संजय खोडके ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए चिखलदरा नपा में 12 उम्मीदवारों पर  जीत दिलाई है। वहीं भाजपा को केवल 5 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। चिखलदरा नपा पर कांग्रेस का परचम लहराने के बाद नगराध्यक्ष पद पर कांग्रेस की विजया सोमवंशी को कमान संभालने का मौका मिला है। यहां बता दें कि इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की साख दांव पर लगी हुई थी। अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए दोनों पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भरपूर प्रयास किए।  भाजपा के जनप्रतिनिधि लगातार 4 दिनों तक चिखलदरा क्षेत्र में अपना डेरा जमाए बैठे थे। वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय खोडके ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चिखलदरा नपा की जनता को रिझाने का लगातार प्रयास किया। दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की जीत का फैसला आखिरकार जनता के मदाधिकार पर निर्भर था और जनता ने अपने इस फैसले को इवीएम में कैद कराया। 

17 सीटों के लिए 42 प्रत्याशी थे मैदान में :  चिखलदरा के 17  नप सदस्य संख्यावाली नपा का नतीजा घोषित हुआ। जिसमें कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं भाजपा को केवल 5 सीटों पर ही संतोष मानना पड़ा। 17 सदस्यों के लिए चुनाव 42 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की दुर्गा चौबे तथा कांग्रेस की विजया सोमवंशी के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली।  चुनाव में जनता ने अध्यक्ष पद का ताज सर्व साधरण महिला समूह से कांग्रेस की प्रत्याशी विजया सोमवंशी के सिर पर सजाया। वहीं इस चुनाव में प्रभाग 2 से अनुसूचित जनजाति से कांग्रेस की प्रत्याशी मारोती सावलकर, प्रभाग 2 ब से नाम प्र. महिला समूह से कांग्रेस की मिनल सिंग्रोल, प्रभाग 3 अ से अनुसूचित जनजाति से कांग्रेस के धमेंद्र धांडेकर, प्रभाग 3 ब से नामप्र महिला प्रवर्ग से कांग्रेस की सुषमा मालवीय, प्रभाग 4 अ से अनुसूचित जाति महिला प्रवर्ग से कांग्रेस की वंदना गवई ,प्रभाग क्रमांक 4 ब नामप्र प्रवर्ग से कांग्रेस के राजेश मांगलेकर, प्रभाग 5 अ अनुसूचित जनजाति महिला प्रवर्ग से कांग्रेस के सुंदरबाई बेटे, प्रभाग क्रमांक 6 अ अनुसूचित जाति से कांग्रेस के अरुण तायडे, प्रभाग 6 ब सर्वसाधरण महिला प्रवर्ग से कांग्रेस की मीता सोमवंशी, प्रभाग 8 अ अनुसूचित जनजाति महिला प्रवर्ग से कांग्रेस की प्रमिला कंदिलवार, प्रभाग 8 ब अनुसूचित जाति महिला प्रवर्ग से कांग्रेस की सुवर्णाचंदामी, प्रभाग 8 क से सर्व साधारण प्रवर्ग से कांग्रेस के शेख अब्दुल शेख हेदर ने जीत हासिल की। वहीं दूसरी ओर प्रभाग 1 अ अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग से भाजपा की गीता जामकर, प्रभाग 1 ब नामप्र महिला प्रवर्ग से भाजपा की शोभा तिडके, प्रभाग 5 ब सर्व साधरण प्रवर्ग से भाजपा के प्रमोद नाईक, प्रभाग क्रमांक 7 अ अनुसूचित जनजाति महिला प्रवर्ग से भाजपा की मोना कासदेकर और प्रभाग क्रमांक 7 ब नामप्र प्रवर्ग से भाजपा के शेलेंद्र पाल विजयी हुए हैं।

Created On :   14 Dec 2017 3:50 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story