चिरंजीव प्रसाद नागपुर के विशेष पुलिस महानिरीक्षक, निखिल गुप्ता औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त 

Chiranjeev Prasad become Special Inspector General of Police
चिरंजीव प्रसाद नागपुर के विशेष पुलिस महानिरीक्षक, निखिल गुप्ता औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त 
चिरंजीव प्रसाद नागपुर के विशेष पुलिस महानिरीक्षक, निखिल गुप्ता औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गुरूवार को भी आईपीएस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी रहा। चिरंजीव प्रसाद को नागपुर परिक्षेत्र का विशेष पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वे अब तक औरंगाबाद पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। प्रसाद की जगह निखिल गुप्ता को औरंगाबाद शहर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अब तक नागपुर परिक्षेत्र में विशेष पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात केएमएम प्रसन्ना को औरंगाबाद परिक्षेत्र का विशेष पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि औरंगाबाद परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक रहे रविंद्र कुमार सिंघल को मापतौल विभाग (मुंबई) में विशेष पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इससे पहले बुधवार को राज्य सरकार ने 36 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।  

विकास रस्तोगी आईटी के प्रधान सचिव

नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना के परियोजना निदेशक विकासचंद्र रस्तोगी को राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। फिलहाल यह पद रिक्त था। 
 
 

Created On :   3 Sept 2020 9:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story