सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर सिगरेट फैक्ट्री से लूटे साढ़े तीन करोड़ के सिगरेट बॉक्स 

सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर सिगरेट फैक्ट्री से लूटे साढ़े तीन करोड़ के सिगरेट बॉक्स 
पांढुर्ना की बंद फैक्ट्री में है तीस करोड़ का स्टॉक  सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर सिगरेट फैक्ट्री से लूटे साढ़े तीन करोड़ के सिगरेट बॉक्स 

डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/पांढुर्ना। बीती रात ग्राम सिवनी के समीप स्थित ऐरोमा टबैको फैक्ट्री में दस बारह नकाबपोश लुटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। रात आठ  बजे से एक के बीच अज्ञात लुटेरों ने फैक्ट्री के दो सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर सिगरेट के 350 से अधिक बॉक्स चुरा लिए। जिसकी कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी  रोहित लिखारे , टीआई राकेश भारती, बड़चिचोली चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए।

घटना के संबंध में सिक्योरिटी गार्ड सिवनी निवासी प्रेमलाल धारपुरे ने बताया कि रात आठ बजे रोज की भांति ड्यूटी बदलने के दौरान मैंने फैक्ट्री का दरवाजा खोला। इस दौरान मेरे सहयोगी मेन गेट से अंदर आए। वह अपनी मोटरसाइकिल खड़ी ही कर रहे थे कि, इस दौरान अचानक दस बारह युवक फैक्ट्री में घुस गए। इन लोगों ने हम दोनों को बंधक बना लिया ।हमारी आंखों में पट्टी बांधी और हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद उन्होंने हमें फैक्ट्री के पीछे डाल दिया। बाद में उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां मौजूद फैक्ट्री के छोटे कर्मचारियों के अनुसार इन लुटेरे युवकों ने लगभग 350 सिगरेट के बॉक्स चोरी की है।जिसमें अधिकांश सिगरेट एक्सपायरी डेट की है। दूसरी ओर फैक्ट्री में लगभग तीन हजार सिगरेट के बॉक्स मौजूद है। जबकि बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री लगभग 6 महीने से बंद है। यहाँ वन एंड ओनली नाम की सिगरेट बनती है। टीआई राकेश भारती ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पहुंच गया था। आधी रात से ही सर्चिंग शुरू कर दी गई।डॉग स्कॉट फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और अन्य विशेषज्ञ दल को बुलाया गया है। पुलिस ने गहरी तहकीकात शुरू कर दी है।
 

Created On :   25 Aug 2021 8:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story