- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सीएम ने कहा आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई...
सीएम ने कहा आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में नागारिकों का सहयोग जरूरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में आम नागारिकों का सहभाग आवश्यक है। नागरिकों को सुरक्षा दल की आंख और कान बन करके काम करना चाहिए। सीएम ने कहा कि देश विघातक कार्रवाई को रोकने के लिए हर नागरिक को स्वयं की जिम्मेदारी को पहचान करके सतर्कता से सहयोग देना चाहिए। यदि हम ऐसा करेंगे तो देश की सुरक्षा पर कभी कोई खतरा पैदा नहीं हो सकता है। रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की तरफ से मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
26/11 देश के दिल से कभी न मिटने वाला जख्म
सीएम ने कहा कि मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमला देश के देश के दिल से कभी न मिटने वाला जख्म है। जिस तरह से अमेरिका के ट्विन टावर्स पर 9/11 को हुआ आतंकी हमला विश्व की आर्थिक महासत्ता पर हमला था। उसी तरह मुंबई पर किए गए हमले का मतलब देख के आर्थिक केंद्र पर किया हुआ हमला है। सीएम ने कहा कि आतंकी हमले के बाद सामने आई त्रुटियों को पूरा करने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार ने जरूरी कदम उठाए हैं। केंद्र की एनएसजी के तर्ज पर राज्य में फोर्सवन बनाया गया। समुद्री सीमा की सुरक्षा पर विशेष रूप से लक्ष्य केंद्रीत किया गया है। मछुआरों की बोट को कलर कोडिंग की गई है। मछुआरों को पहचान पत्र भी दिया गया है। कभी बिना पहचना की बोट मिली तो तत्काल कार्रवाई के लिए व्यवस्था बनाई गई है। जिन जगहों पर मानव संसाधन द्वारा सुरक्षा देना संभव नहीं है ऐसे परिसर के नागरिकों को प्रशिक्षित किया गया है।
मुंबई पुलिस के पास आधुनिक कंट्रोल रुम
सीएम ने कहा कि मुंबई पुलिस के पास सबसे आधुनिक कंट्रोल रुम है। सिर्फ एक साल में पूरी मुंबई में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी के माध्यम से समूची मुंबई पर एक ही जगह से नजर रखना संभव हो पाया है। मुंबई पुलिस के पास केवल बुलेट प्रुफ नहीं बल्कि बुलेट रेजिस्टेंट जैकेट है। बुलेट रेजिस्टेंट जैकेट द्वारा शक्तिशाली हथियारों से निकलने वाली गोलियों को दस मीटर अंतर पर रोका जा सकता है। इस बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि देश में सीमा सुरक्षा संबंधित उल्लेखनीय काम हो रहा है। नक्सली कार्रवाईयों में 20 ते 22 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आधुनिक प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निधि उपलब्ध कराएगी। सरकार निधि की कमी नहीं पड़ने देगी। समुद्री मार्गों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। डिजिटल और साइबर को लेकर भी बेहतर काम हुए हैं। इस कार्यक्रम में आरएसएस के इंद्रेश कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल विश्वंभर सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की रेश्मा जैन समेत अन्य अतिथि मौजूद थे।
Created On :   26 Nov 2017 6:49 PM IST