- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई में 6 रुपए किलो सस्ती हुई...
मुंबई में 6 रुपए किलो सस्ती हुई सीएनजी गैस

By - Bhaskar Hindi |1 April 2022 3:58 PM IST
वैट की दर घटी मुंबई में 6 रुपए किलो सस्ती हुई सीएनजी गैस
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में सीएनजी और पीएनजी पर वैट की दर को 13.5 प्रतिशत से घटाकर 3 प्रतिशत किए जाने के बाद अब वाहनों के इस्तेमाल और पाइप लाइन से घरों में आपूर्ति किए जानी वाली गैस सस्ती हो गई है। महानगर गैस के अनुसार मुंबई और आसपास के परिसर में सीएनजी प्रतिकिलो 6 रुपए सस्ती हो गई है। जबकि पीएनजी गैस की दर प्रति एससीएम (स्टैन्डर्ड क्यूबिक मीटर) 3 रुपए 50 पैसे कम हुई है। नए दरों के अनुसार मुंबई परिसर में सीएनजी 60 रुपए प्रति किलो और पीएनजी 36 रुपए प्रति एससीएम होगी। इसके पहले उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट भाषण में सीएनजी और पीएनजी गैस पर 1 अप्रैल से वैट की दर को कम करने की घोषणा की थी।
Created On :   1 April 2022 9:26 PM IST
Next Story