कंटेनर और पिकअप वाहन की सीधी भिड़ंत, दो की मौत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कंटेनर और पिकअप वाहन की सीधी भिड़ंत, दो की मौत

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। नागपुर रोड स्थित मोहखेड़ तिराहे पर सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से आ रहे पिकअप वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिकअप वाहन सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आई थी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उमरानाला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

बाजार से लौट रहे थे दोनों

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह 8.30 बजे पिकअप वाहन से चांद के ग्राम नीलकंठी निवासी 40 वर्षीय सम्पत पिता मंगल सिंह बरखाने और उभेगांव निवासी 22 वर्षीय सत्यम पिता सतीश जैन उभेगांव बैल बाजार से लौट रहे थे। मोहखेड़ तिराहे पर छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जा रहे कंटेनर ने उनके वाहन को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में सम्पत बरखाने की मौके पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल चालक सत्यम जैन को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। वहीं दोनों वाहनों को उमरानाला चौकी में खड़ा कराया है। 

गाड़ी में फंसा शव, मशक्कत कर निकाला-

वाहनों की टक्कर में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए थे। दुर्घटना में मौके पर सम्पत की मौत हो गई थी। गाड़ी में शव बुरी तरह से फंस गया था। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को गाड़ी से निकाला जा सका। 

भाई बने दुश्मन, चाकू से गोदा

खेत के 29 डिसमिल टुकड़े के लिए भाई एक दूसरे के दुश्मन हो गए। चार भाइयों नेमिलकर अपने ही भाई पर चाकू से बुरी तरह गोद दिया। चाकू के हमले से घायल के पेट, सीने और हाथ में गहरे घाव लगे है। घटना सोमवार रात बिछुआ के ग्राम मुर्रा उल्हावाड़ी की है। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने चारों भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 
बिछुआ पुलिस ने बताया कि श्यामसुंदर साहू पिता झनकलाल साहू (50) का खेत की मेढ़ के 29 डिसमिल टुकड़े को लेकर बड़े भाई और तीन छोटे भाइयों से विवाद चल रहा था। सोमवार को श्यामसुंदर उल्हावाड़ी से अपने घर मुर्रा आ रहा था। इस दौरान रास्ता रोककर चारों भाइयों ने उस पर हमला कर दिया। चाकू के वार से श्यामसुंदर को छह घाव लगे है। उसके पेट की आंतें बाहर आ गई थी। भाइयों के चुंगल से छूटकर श्यामसुंदर अपने घर पहुंचा। लहुलुहान हालत में श्यामसुंदर को देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल श्यामसुंदर के बेटे संदीप साहू की शिकायत पर रघुराज, संतोष, महेन्द्र और नरेन्द्र साहू के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। 
 

Created On :   3 July 2019 7:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story