33 करोड़ वृक्षारोपण अभियान की जांच के लिए बनी 16 सदस्यों वाली समिति, खर्च हुए थे 2429.78 करोड़ रुपए 

Committee consisting of 16 members for the investigation of 33 crore tree plantation campaign
33 करोड़ वृक्षारोपण अभियान की जांच के लिए बनी 16 सदस्यों वाली समिति, खर्च हुए थे 2429.78 करोड़ रुपए 
33 करोड़ वृक्षारोपण अभियान की जांच के लिए बनी 16 सदस्यों वाली समिति, खर्च हुए थे 2429.78 करोड़ रुपए 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फडणवीस सरकार के 33 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान में कथित घोटाले की जांच के लिए वन राज्यमंत्री दत्तात्रय भरणे की अगुआई में 16 सदस्यीय सर्वदलीय समिति गठित की गई है। समिति को रिपोर्ट पेश करने के लिए चार महीने का समय दिया गया है। कांग्रेस के नाना पटोले ने कुछ दिनों पहले प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया था कि कई जगह पेड़ लगाए ही नहीं गए। 

इसके बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जांच के लिए 31 मार्च से पहले समिति बनाने का ऐलान किया था। इसके पहले चार महीने और फिर जरूरत पड़ने पर दो महीने का और समय देने का ऐलान किया था। सरकार की ओर से जानकारी दी गई थी कि इस अभियान में 28 करोड़ 27 लाख पेड़ लगाने के लिए 2429.78 करोड़ रुपए की निधि खर्च हुई थी। भरणे ने बुधवार को विधानसभा में समिति गठित करने से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया। जिस पर विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल ने विधानसभा के सामने मंजूरी के लिए रखा और बाद में इसे ध्वनिमत से मंजूर कर लिया गया।

समिति में ये विधायक  

इस समिति में कांग्रेस के नाना पटोले, शिवसेना के सुनील प्रभु, उदय सिंह राजपूत, बालाजी किणीकर, राकांपा के अशोक पवार, माणिकराव कोकाटे, सुनील भुसारा, शेखर निकम, सुभाष धोटे, कांग्रेस के अमित झनक, संग्राम थोपटे, भाजपा आशीष शेलार, नितेश राणे, अतुल भातखलकर, समीर कुणवाकर, नरेंद्र भोड़ेकर को शामिल किया गया है।

Created On :   10 March 2021 2:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story