‘आपली बस’ के 10 कंडक्टर बर्खास्त, वॉट्सएप ग्रुप के जरिये चलाते थे टिकट चोरी का गिरोह

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
‘आपली बस’ के 10 कंडक्टर बर्खास्त, वॉट्सएप ग्रुप के जरिये चलाते थे टिकट चोरी का गिरोह

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  ‘आपली बस’ में वाट्सएप ग्रुप के जरिये टिकट चोरी का गिरोह चलाने वाले 10 कंडक्टरों को परिवहन सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। परिवहन समिति के सभापति नरेंद्र बोरकर के निर्देश पर कार्रवाई की गई। बोरकर ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

शहर बस में आपराधिक कर्मचारी वर्ग को तत्काल बर्खास्त किया जाएगा। सुबह 9 बजे परिवहन विभाग के उड़न दस्ते को जानकारी मिली कि बस क्रमांक 6144 का कंडक्टर सेटअप वॉट्सएप ग्रुप चला रहा है। दोपहर 1.30 बस बाबुलखेड़ा से बर्डी मार्ग पर चलने वाली बस, नांदा फाटा पुल के नीचे अचानक रोकी गई। उड़नदस्ते को जांच में ध्यान में आया कि संबंधित बस चालक सचिन कापसे मोबाइल छुपाने का प्रयास कर रहा है। दस्ते ने मोबाइल जब्त किया। मोबाइल की जांच में पाया गया कि उसके मोबाइल पर बार-बार कंडक्टरों के कॉल आ रहे थे।

मनपा कर्मचारी वर्ग ने उसके मोबाइल से संपर्क साधा तो ध्यान में आया कि वह अन्य वाहकों को मार्ग अनुसार चेकर्स है या नहीं? इसकी जानकारी उपलब्ध करा रहा है। इस नंबर से जानकारी निकालने पर अनुक्रम वाहन 1. आईडी. क्र. 70604 अंकुश राठोड, 2. आईडी. क्र. 70602 विलास भोंडेकर, 3. आईडी. क्र. 70840 सुधीर गनोरकर, 4. आईडी. क्र. 70231 सरफराज, 5. आईडी. क्र. 70508 दिनेश लांडगे, 6. आईडी. क्र. 70811 संजय चोंडे, 7. आईडी. क्र. 70024 राहुल बागडे, 8. आईडी. क्र. 70177 मोहन सोनकुसरे, 9. आईडी. क्र. 70566 राकेश मेश्राम, 10. आईडी. क्र. 70501 सचिन कापसे सभी सेटअप वॉट्सएप ग्रुप पर सक्रिय होने का खुलासा हुआ। उसके बाद सभी 10 कंडक्टरों को बर्खास्त किया गया।

Created On :   17 March 2020 8:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story