ओबीसी आरक्षण के मामले में कांग्रेस और भाजपा का आंदोलन

Congress and BJPs agitation in the matter of OBC reservation
ओबीसी आरक्षण के मामले में कांग्रेस और भाजपा का आंदोलन
ओबीसी आरक्षण के मामले में कांग्रेस और भाजपा का आंदोलन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण रद्द होने के बाद राज्य में शुरु हुई राजनीति के बीच शनिवार को सत्ताधारी कांग्रेस व विपक्षी भाजपा की तरफ से ओबीसी आरक्षण बहाल करने को लेकर आंदोलन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण रद्द होने के लिए भाजपा राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को जेलभरो आंदोलन करेगी जबकि कांग्रेस ओबीसी आरक्षण रद्द होने का ठीकरा केंद्र के माथे फोड़ने के लिए सड़कों पर उतरेगी। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि ओबीसी आरक्षण रद्द होने के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। इसके विरोध में 26 जून को कांग्रेस राज्य व्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ओबीसी आरक्षण को लेकर झुठ बोलकर लोगों को  भ्रमित कर रहे हैं। पटोले ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने देश की ओबीसी जनसंख्या के बारे में केंद्र सरकार से आकड़े मांगे थे लेकिन केंद्र सरकार ने आकड़े नहीं दिए। इसकी वजह से स्थानिय निकायों में ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने खुद मुख्यमंत्री रहते केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत को पत्र लिख कर ओबीसी के इंपिरिकल डाटा की मांग की थी। लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें इंपिरिकल डाटा नहीं दिया। दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने पहले ही 26 जून को राज्यभर में चक्काजाम आंदोलन की घोषणा की है।विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस नागपुर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोल्हापुर में आंदोलन में हिस्सा लेंगे। 

Created On :   25 Jun 2021 3:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story