- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कांग्रेस ने किसानो के लिए मांगी...
कांग्रेस ने किसानो के लिए मांगी प्रति हेक्टेयर 25 हजार की मदद, मुख्यमंत्री से मिले पार्टी नेता

By - Bhaskar Hindi |21 Oct 2020 3:00 PM IST
कांग्रेस ने किसानो के लिए मांगी प्रति हेक्टेयर 25 हजार की मदद, मुख्यमंत्री से मिले पार्टी नेता
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य की सत्ता में भागीदार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 25 हजार रुपए की आर्थिक देने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष बसवराज पाटील के नेतृत्व में गए पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को तुलजापुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों भारी बरसात से मराठवाडा के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। कांग्रेस ने आर्थिक मदद के अलावा किसानों के बिजली बिल और बाढ़ प्रभावित किसानों का फसल कर्ज माफ करने की मांग की है।
Created On :   21 Oct 2020 8:29 PM IST
Next Story