तावड़े ने कहा- मोनिका की कांग्रेस सरकार ने मदद नहीं की, राज पर साधा निशाना

Congress government did not give help to monika, Tawde attacks on Raj
तावड़े ने कहा- मोनिका की कांग्रेस सरकार ने मदद नहीं की, राज पर साधा निशाना
तावड़े ने कहा- मोनिका की कांग्रेस सरकार ने मदद नहीं की, राज पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा नेता व प्रदेश के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ मुंबई में लोकल ट्रेन हादसे की शिकार मोनिका मोरे को लेकर हमला बोला है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में तावडे ने कहा कि मोनिका राज्य की कांग्रेस सरकार के समय रेल हादसे का शिकार हुई थी। लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मोनिका के लिए कुछ नहीं किया था। पर भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने मोनिका के लिए आर्टिफिशियल ऑर्गन उपलब्ध कराने में मदद की। उन्होंने विभिन्न ट्रस्ट के माध्यम मोनिका को सहयोग दिलाया। तावडे ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कोई मदद नहीं किया लेकिन राज भाजपा सांसद सोमैया से सवाल कर रहे हैं। राज को कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस से प्रश्न पूछना चाहिए। इससे पहले मोनिका ने आरोप लगाया था कि उनको घर और नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया गया है। 
 

Created On :   25 April 2019 9:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story