किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है राज्य की कांग्रेस सरकार : सांसद 

Congress government of the state is doing gross injustice to farmers: MP
 किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है राज्य की कांग्रेस सरकार : सांसद 
 किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है राज्य की कांग्रेस सरकार : सांसद 

डिजिटल डेस्क सतना। भाजपा के प्रदेशव्यापी आक्रोश आंदोलन के तहत सोमवार को सांसद गणेश सिंह के नेतृत्व में जिला भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इससे पहले बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का हुजूम खेरमाई रोड, अस्पताल चौराहा, पन्नीलाल चौक , बिहारी चौक और अग्रसेन चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के गेट नंबर एक पर जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद गणेश सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी बताया। 
कर्ज माफी सिर्फ चुनावी लॉलीपॉप 
उन्होंने आरोप लगाए कि कमलनाथ सरकार किसानों के साथ घोर अन्य कर रही है। उन्होंने प्रशासन को भी चेतावनी दी और कहा कि अन्नदाता पर अत्याचार भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि  कर्जमाफी और बिजली बिल को आधा करने की बातें की कांग्रेस के सिर्फ चुनावी लॉलीपॉप थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के संरक्षण में तबादला उद्योग खुलने से  अधिकारी और कर्मचारी भयभीत हैं। जिला भाजपा के अध्यक्ष   नरेन्द्र त्रिपाठी ने भी आरोप लगाए कि किसान त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि हालात नहीं सुधरे तो निरंतर आंदोलन चलाए जाएंगे।  
ये भी थे साथ में 
विधायक जुगुल बागरी, रामखेलावन पटेल, पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी, सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर ममता पांडेय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रत्नाकर चतुर्वेदी, अंजू सिंह, सुरेन्द्र सिंह बघेल, पुष्पराज बागरी, चन्द्रकमल त्रिपाठी, नवनीत लटोरिया, शंकर दयाल त्रिपाठी, उमेश प्रताप सिंह ,  पंकज सिंह परिहार,  श्रीकृष्ण मिश्रा, बाबूलाल सिंह पटेल, सतीष शर्मा, श्रीराम मिश्रा, पूनम कुशवाहा,   राजनारायण तिवारी  , ऋषभ सिंह छोटू, विष्णु त्रिपाठी, राजेन्द्र अग्रवाल, श्यामलाल गुप्ता,  किरण सेन, नीता सोनी, सीमा यादव, प्रतिमा बागरी, सुनीता शर्मा, शिखा तिवारी, वर्षा त्रिपाठी, ममता श्रीवास्तव,  मुरारी सोनी, गीतेश्वर  सिंह,  शांतिभूषण पांडेय,  अमित पांडेय,  भगवती पांडेय, नीरज शुक्ला, पुष्पराज कुशवाहा,  निधिगोपाल गुप्ता,  अभिषेक दत्त पांडेय,  अभिषेक तिवारी अंशू, राजेश शुक्ला, परसुराम गुप्ता, अश्विनी तिवारी, हरीश अग्रवाल, केशव और कामता पांडेय समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   
 

Created On :   5 Nov 2019 2:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story