कांग्रेस नेता शाह बनी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष

Congress leader Shah became the chairperson of the Commission for Protection of Child Rights
कांग्रेस नेता शाह बनी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष
नियुक्ति कांग्रेस नेता शाह बनी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पद पर मुंबई सुशीबेन शाह की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस नेता सुशीबेन पूर्व की कांग्रेस-राकांपा आघाड़ी सरकार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। जबकि बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य पद पर नीलीमा चव्हाण, एडवोकेट संजय सेंगर, प्रज्ञा खोसरे, जयश्री पालवे,  सायली पालखेडकर और चैतन्य पुरंदरे की नियुक्ति की गई है। राज्य सरकार की ओर से बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और सदस्य पद की नियुक्ति के बारे में अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार सुशीबेन की नियुक्ति अगले तीन साल के लिए की गई है। राज्य की महिला व बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्ति से बच्चों की विभिन्न समस्याओं को लेकर न्याय मिल सकेगा। सरकार बच्चों के अधिकार और संरक्षण के लिए कटिबद्ध है। 

 

Created On :   2 May 2022 9:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story