सामने आ चुका है कांग्रेस-मनसे का छुपा गठबंधन, उपाध्याय ने कहा- जब से बीजेपी आई उत्तर भारतीय पूरी तरह सुरक्षित

Congress-MNSs hidden alliance has now exposed - Upadhyay
सामने आ चुका है कांग्रेस-मनसे का छुपा गठबंधन, उपाध्याय ने कहा- जब से बीजेपी आई उत्तर भारतीय पूरी तरह सुरक्षित
सामने आ चुका है कांग्रेस-मनसे का छुपा गठबंधन, उपाध्याय ने कहा- जब से बीजेपी आई उत्तर भारतीय पूरी तरह सुरक्षित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में भाजपा के उत्तरभारतीय नेता मनसे से निकटता को लेकर कांग्रेस को घेरने में जुटे हैं। प्रदेश भाजपा सचिव संजय उपाध्याय ने कहा है कि इस चुनाव में कांग्रेस-राष्ट्रवादी और मनसे का छुपा गठबंधन सबके सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने जिस तरह कांग्रेस, राकांपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं, उससे साबित हो गया है कि इन दलों के बीच छुपा गठबंधन है। उपाध्याय ने कहा कि कल्याण में रेलवे की परीक्षा देने आए छात्रों की पिटाई का मामला हो या मुम्बई, ठाणे, नाशिक में उत्तर भारतीय ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों सहित फेरीवालों की पिटाई हो। इसमें मनसे के साथ कांग्रेस की मिलीभगत थी। भाजपा नेता ने कहा क मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए संजय निरुपम जोरशोर से मनसे के खिलाफ चिल्लाते थे। पर अब साबित हो गया कि वह सिर्फ दिखावा था। निरुपम सिर्फ पैंतरेबाजी कर झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खुद को उत्तरभारतीयों का सच्चा हितैषी बताने वाले कांग्रेस नेताओं ने कभी भी उत्तरभारतीयों की परेशानी पर ध्यान नहीं दिया। मुंबई में उत्तर भारतीयों की पिटाई कांग्रेस सरकार के समय ही हुई यह बात हिंदीभाषी समाज भूला नहीं है। कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के समय उत्तर भारतीय याद आते हैं। जबकि कांग्रेस में वर्षों तक राजनीति करने वाले उत्तर भारतीय नेताओं को कोई तवज्जो नहीं मिल रही है। 

उत्तर भारतीय पूरी तरह से सुरक्षित

उपाध्याय ने कहा कि जब से राज्य में देवेंद्र फडणवीस सरकार आई है तब से यहां रह रहे उत्तर भारतीय पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस सरकार ने महामंडलों और समितियों में उत्तर भारतीयों को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। इससे साबित होता है कि भाजपा ही उत्तर भारतीयों की सच्ची हितैषी है। 2014 के लोकसभा और विधानसभा एवं मनपा चुनाव में उत्तर भारतीय समाज का एकमुश्त वोट बीजेपी को मिला था, 2019 के चुनाव में भी यह समाज पूरी मुश्तैदी के साथ बीजेपी के साथ खड़ा है।
 

Created On :   26 April 2019 2:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story