आजमी बोले - MNS और NCP को पहचानें, उत्तरभारतीयों के दुश्मन से ले रहे मदद

Congress-NCP taking help of Raj enemy of North Indians -Azmi
आजमी बोले - MNS और NCP को पहचानें, उत्तरभारतीयों के दुश्मन से ले रहे मदद
आजमी बोले - MNS और NCP को पहचानें, उत्तरभारतीयों के दुश्मन से ले रहे मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा में शामिल रही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का समर्थन लेने पर समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस-राकांपा की आलोचना की है। सपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष-विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि उत्तर भारतीयों पर हमले करने वाली राज ठाकरे की मनसे के साथ मिलकर कांग्रेस-राकांपा चुनाव प्रचार कर रही है। आजमी ने कहा कि मनसे उत्तर भारतीयों की दुश्मन है और उसके विधायकों ने विधानसभा में हिंदी में शपथ लेने पर उन पर हमले की कोशिश की थी। आजमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, रास्जस्थान समेत दूसरे प्रांतों से आए लोगों के खिलाफ मनसे न सिर्फ जहर उगलती है बल्कि उन पर हमले भी करती है। अगर कांग्रेस-राकांपा ऐसी पार्टी का समर्थन ले रहीं हैं तो इसका मतलब है कि ये दोनों पार्टियां भी पर्दे के पीछे से उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले में शामिल हैं। आजमी ने आरोप लगाया कि जिस समय उत्तर भारतीयों पर हमले हो रहे थे उस समय महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा की सरकार थी।

मनसे की मित्र कांग्रेस-एनसीपी को पहचानें उत्तरभारतीय

इसी दौरान मनसे के खिलाफ नरम रवैया अपनाया गया। हमारी उत्तर भारतीयों से अपील है कि कांग्रेस और एनसीपी का चेहरा पहचान लें। यही एनसीपी और कांग्रेस है जो मनसे का साथ ले रही हैं और वो भी बिना किसी गठबंधन के चुनावी प्रचार में हिस्सा ले रही है। मेरी गुजारिश है कि ऐसी जालिम पार्टियों को जनता सबक सिखाए। उन्होंने कहा कि खुले तौर पर कांग्रेस पार्टी ने मनसे का समर्थन नहीं  लिया, लेकिन मनसे नेताओं और कार्यकर्ताओं का चुनाव प्रचार में शामिल होना साबित करता है कि मनसे की कांग्रेस से न सिर्फ दोस्ती है, बल्कि मनसे के कार्यकर्ताओं को आदेश दिया गया है कि वे कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार में शामिल हों। यह कांग्रेस पार्टी की दोहरी नीति है जिसके तहत पार्टी  मनसे से समर्थन ले रही है।


 

Created On :   2 April 2019 5:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story