- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- गलत बधाई देकर घिरीं कांग्रेस...
गलत बधाई देकर घिरीं कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी ट्विटर पर हंसी का पात्र बन रही है। ऐसा ही एक और मामला महाराष्ट्र से भी सामने आ रहा है। यहां पार्टी की एक महिला प्रवक्ता ने महानवमी के मौके पर ट्विटर यूजर्स को रामनवमी की बधाई दे डाली। लोगों ने इस पर उनकी खूब खिल्ली उड़ाई। तंज कसते हुए कई लोगों ने उन्हें भी रामनवमी की बधाई दी। वहीं, कुछ ने धर्म और इतिहास पर उनकी जानकारी को लेकर सवाल उठाए।
कांग्रेस प्रवक्ता की सफाई
ट्विटर पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने महानवमी (अश्विन माह के नौवें दिन) पर रामनवमी की बधाई दे डाली, जो मार्च के महीने में आती है (चैत्र नवरात्र के नौवें दिन)। हालांकि, उन्होंने अपना ट्वीट फौरन डिलीट कर दिया। लेकिन यूजर्स कोई मौका छोड़ते कहां हैं। कुछ लोगों ने उनके उस ट्वीट का स्क्रीन शॉट लिया था। प्रियंका ने किरकिरी के बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, महानवमी पर राम का नाम क्या ले लिया। सब झूठे राम भक्तों को दिक्कत हो गई।
Created On :   3 Oct 2017 10:44 PM IST