दिल्ली से महाराष्ट्र तक किसान आंदोलन : सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, कल किसान संघर्ष समन्वय समिति का भी आंदोलन

Congress will organize agitation across the state in support of farmer movement
दिल्ली से महाराष्ट्र तक किसान आंदोलन : सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, कल किसान संघर्ष समन्वय समिति का भी आंदोलन
दिल्ली से महाराष्ट्र तक किसान आंदोलन : सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, कल किसान संघर्ष समन्वय समिति का भी आंदोलन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली में शुरु किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस की तरफ से गुरुवार को राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोरात ने यह जानकारी दी। थोरात ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। इसे रद्द करने की मांग को लेकर पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांग मानते हुए कानून में संशोधन करना चाहिए।

3 को महाराष्ट्र में किसान संघर्ष समन्वय समिति का आंदोलन

इसके अलावा अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की महाराष्ट्र इकाई की तरफ से 3 दिसंबर को जिलाधिकारी और तहसील कार्यालय के सामने आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को किसान सभा के राज्य महासचिव डॉ. अजित नवले ने यह जानकारी दी थी। नवले ने कहा कि किसान नेता तथा स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी, डॉ. अशोक ढवले, मेधा पाटकर, प्रतिभा शिंदे, नामदेव गावडे, सीमा कुलकर्णी, सुभाष लोमटे की मौजूदगी में हुई बैठक में आंदोलन करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा था कि देशव्यापी किसान आंदोलन को और व्यापक बनाने के लिए विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

राज्य की सभी जिलाधिकारी और तहसील कार्यालय के सामने आंदोलन होगा। इसके अलावा राज्य भर में जगह-जगह रास्ता रोको होगा। देशव्यापी किसानों के आंदोलन के समर्थन में राज्य के किसान और श्रमिक सड़क पर उतरेंगे। इसके जरिए केंद्र सरकार को जबरदस्त झटका दिया जाएगा। 

   
 

Created On :   2 Dec 2020 3:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story