- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- आरक्षक और उसकी पत्नी ने पिया जहर,...
आरक्षक और उसकी पत्नी ने पिया जहर, हालत गंभीर

जून में ही किया था प्रेम विवाह, पारिवारिक विवाद में दोनों ने पिया जहर
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक और उसकी पत्नी ने बुधवार सुबह जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। बीते जून माह में ही उन्होंने प्रेम विवाह किया था। बुधवार को पारिवारिक विवाद के चलते दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली टीआई मनीषराज भदौरिया ने बताया कि पुलिस लाइन में पदस्थ 27 वर्षीय संजय पिता कुमार सिंह भजेकर ने बीते जून माह में 23 वर्षीय काजल से पे्रम विवाह किया था। शादी के बाद से वे को-ऑपरेटिव बंैक कॉलोनी में एक किराए के मकान में रह रहे थे। बुधवार लगभग 10.30 बजे पारिवारिक बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। इलाज चलने की वजह से अभी उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके है। इस वजह से स्पष्ट नहीं है कि विवाद की वजह क्या है। जिला अस्पताल में भर्ती आरक्षक और उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है।
सिवनी का रहने वाला है आरक्षक-
टीआई मनीषराज भदौरिया ने बताया कि संजय मूलत: सिवनी का रहने वाला है। लाइन में पदस्थ संजय अभी सीसीटीवी कक्ष में सेवाएं दे रहा है। संजय और काजल ने परिवार के विरोध में जाकर प्रेम विवाह किया है। उनके बीच किन बातों को लेकर विवाद हुआ। यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
Created On :   21 July 2021 10:22 PM IST