कोरोना : जानिए- कितनी तेजी से बढ़ रहे संक्रमितों के आंकड़े, 107 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगवाई वैक्सीन

Corona: 23 decreased in Nagpur, know how fast the number of infected people is increasing
कोरोना : जानिए- कितनी तेजी से बढ़ रहे संक्रमितों के आंकड़े, 107 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगवाई वैक्सीन
कोरोना : जानिए- कितनी तेजी से बढ़ रहे संक्रमितों के आंकड़े, 107 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगवाई वैक्सीन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कई मरीजों की जांच की गई। जिसमें 3796 नमूने पॉजिटिव आए। इसके साथ ही 23 लाेगों की मौत हुई। ठीक होने के बाद 1277 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अबतक कुल संक्रमित 182552, कुल मृतक 4528 और कुल डिस्चार्ज 154410 हो चुके हैं।

विदर्भ के सात जिलों में 17 को लील गया कोरोना  

पश्चिम विदर्भ के अमरावती में मरीजों की तादाद में कमी आने से जहां राहत मिली है वहीं पूर्व विदर्भ के भंडारा और गड़चिरोली में तेजी से मरीजों में इजाफा होने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। इसके अलावा विदर्भ के सात जिलों में गुरुवार को 17 मरीजों ने कोरोना से जूझते हुए जान गंवा दी। अमरावती में 5, वर्धा में 4, यवतमाल में सर्वाधिक 7 तथा चंद्रपुर जिले में 1 व्यक्ति ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। साथ ही अमरावती को छोड़ अन्य सभी जिलों में अच्छी खासी तादाद में मरीजों की संख्या बढ़ी है। गड़चिरोली जिले में महीनों की राहत के बाद गुरुवार को 54 मरीज पाए गए हैं। अमरावती में 465, वर्धा में 255, यवतमाल में 325, चंद्रपुर में 136, गोंदिया में 51 तथा भंडारा में 99 नए मरीज मिले हैं।   

तिवसा में 107 वर्षीय वृद्धा ने लगवाया टीका

अमरावती जिले की तिवसा तहसील अंतर्गत ग्राम मोझरी निवासी 107 वर्षीय वृद्धा ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया । 

गोंदिया में 8 शालाएं बंद 

गोंदिया जिले की 8 शालाओं में 12 विद्यार्थी संक्रमित पाए जाने के बाद इन शालाओं को बंद कर दिया गया है। प्राथमिक शिक्षा विभाग ने इस आशय की जानकारी दी है। गौरतलब है कि जिले में 27 जनवरी से पहली से आठवीं कक्षा तक की शालाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया था जिसके बाद 800 से अधिक शालाएं शुरू हो गईं थीं।

अकोला में 3 मृत, 427 नए पॉजिटिव केस

अकोला जिले में गुरुवार को तीन मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 416 हो गई। वहीं 427 नए संक्रमित मिलने से कुल पॉजिटिव बढ़कर 23,135 हो गए हैं। 96 लोग स्वस्थ हुए, जिससे ठीक हो चुके लोगों की तादाद अब 17,351 हो गई है। 5,368 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलडाणा जिले में गुरुवार को 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 885 नए संक्रमित पाए जाने से कुल पॉजिटिव 27,805 हो गए हैं। मृतकों की संख्या 229 हो चुकी है। 433 मरीज स्वस्थ होने से ठीक होने वालों की संख्या 23,196 हो गई है। 4,460 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में गुरुवार को 2 मरीजों की मौत हो गई। 203 नए पॉजिटिव केस मिलने से कुल मरीज 11,831 हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 169 पर पहुंच गई है। 117 मरीज ठीक होने से अबतक 10,064 लोगों की घर वापसी हो चुकी है। 1,440 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।
 


 

Created On :   18 March 2021 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story