Corona : नागपुर में 392 नए मरीज, बढ़ा ठीक होने वालों का आंकड़ा

Corona: 392 new positive patients found in Nagpur, figure of vidarbha
Corona : नागपुर में 392 नए मरीज, बढ़ा ठीक होने वालों का आंकड़ा
Corona : नागपुर में 392 नए मरीज, बढ़ा ठीक होने वालों का आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को एक्टिव मरीजों की संख्या घट चुकी है। शुक्रवार को एक्टिव मरीज 8093 थी, शनिवार को यह संख्या 7478 पर आ चुकी है। वहीं नये मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या करीब तीन गुना है। शनिवार को कुल 13441 नमूनों की जांच की गई। इनमें 392 नए मरीज पाए गए है। वहीं 993 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है। रिकवरी दर 96.55 हो चुकी है। शनिवार को जिले में 13441 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 10239 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें शहर के 7956 और ग्रामीण के 2283 शामिल है। जिले में 3202 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई। इनमें शहर के 1520 और ग्रामीण के 1682 है। जांच के बाद 392 नमूने पॉजिटिव पाए गए है। इनमें शहर के 224, ग्रामीण के 164 और जिले के बाहर के 4 का समावेश है। अब तक कुल 1961805 नमूनों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से और 816646 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई है। कुल मिलाकर अब तक 2778451 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से अब तक 473929 पॉजिटिव पाए गए । निजी लैब में 5391 नमूनों की जांच हुई। वहीं एम्स में 1474, मेडिकल में 1401, मेयो में 1569, नीरी में 72, आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय में 332 नमूनों की जांच की गई। इसके अलावा एंटीजन पद्धति से 3202 नमूनों की जांच की गई। कुल 13441 नमूनों की जांच में 13049 नमूने निगेटिव और 392 नमूने पॉजिटिव पाए गए है। 993 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। इनमें शहर के 597 और ग्रामीण के 396 का समावेश है। अब तक कुल 457572 मरीज स्वस्थ हो चुके है। इनमें शहर के 321575 और ग्रामीण के 135997 शामिल है। कोरोना की रिकवरी दर 96.55 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें शहर के 5, ग्रामीण के 5 और जिले के बाहर के 4 लोगों मौत हुई है। अब तक जिले में 8879 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 5232, ग्रामीण के 2284 और जिले के बाहर के 1363 मृतक है।

विदर्भ के आंकड़े

अमरावती में 701 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। 404 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 12 मरीजों की मृत्यु हुर्ई है। 
वर्धा जिले मे 235 पॉजिटिव पाए गए। 359 को स्वस्थ होने से अस्पताल छुट्टी दे दी गई। 5 संक्रमितों की मौत हो गई है
यवतमाल जिले में 4 की मौत हो गई। 146 पॉजिटिव पाए गए हैं, तो 354 स्वस्थ हुए हैं। 
चंद्रपुर में 644 मरीज स्वस्थ हुए, वहीं 110 संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 9 मरीजों की मौत हो गई।
गड़चिरोली में 173 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जब्कि 4 मरीजों की मृत्यु हो गई। वहीं  97 नए संक्रमित पाए गए।
गोंदिया जिले में 91 ने कोरोना को मात देदी। 60 नए संक्रमित सामने आए, 2 मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। 
भंडारा जिले में 80 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। 2 मरीजों ने जान गंवाई है।

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 15 मृत, 574 नए पॉजिटिव

अकोला जिले में शनिवार को 8 की मौत होने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1,064 हो गया है। 220 नए मामले सामने आने से कुल चिन्हित मरीजों की संख्या जिले में 55,282 तक पहुंच गई है। 478 लोग ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की तादाद 49,357 हो गई है। 4,861 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

बुलढाणा जिले में शनिवार को 3 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 594 हो गई है। 196 नए संक्रमित केस मिलने से चिन्हित मरीजों की कुल संख्या 84,545 हो गई है। 659 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 80,850 हो गई है। 3,104 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

वाशिम जिले में शनिवार को 4 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 455 तथा 158 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 39,841 हो गई है। 406 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 36,930 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 2,455 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Created On :   29 May 2021 2:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story