Corona : नागपुर में 46 पॉजिटिव - रिकवरी दर 97.98%, जानिए- विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona : नागपुर में 46 पॉजिटिव - रिकवरी दर 97.98%, जानिए- विदर्भ के ताजा आंकड़े
Corona : नागपुर में 46 पॉजिटिव - रिकवरी दर 97.98%, जानिए- विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना नियंत्रित होने का चित्र दिखाई दे रहा है। नए मरीजों की संख्या कम हो हो रही है। मृतकों की संख्या जीरो होने से प्रशासन राहत महसूस कर रहा है, लेकिन विशेषज्ञों के तीसरी लहर के अनुमान को ध्यान में रखते हुए प्रशासन तैयारी में लगा हुआ है। गुरुवार को 6,647 सैंपलों की जांच में केवल 46 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। 87 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। रिकवरी दर 97.98% हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 616 हो गई है। 6,647 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 5,361 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से व 1,286 सैंपलों की जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गई। 46 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इनमें शहर के 21, ग्रामीण के 24 व जिले के बाहर के 1 सैंपल का समावेश है। इसके साथ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 476916 हो गई है। कोरोना की रिकवरी दर 97.98 फीसदी हो गई है। 87 मरीज स्वस्थ होकर लौटे हैं। इसमें शहर के 77 और ग्रामीण के 10 मरीज शामिल हैं। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,67,277 हो गई है। इनमें शहर के 3,27,062 और ग्रामीण के 1,40,215 का समावेश है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 616 है। इनमें शहर के 554 और ग्रामीण के 62 शामिल हैं। जिले में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। एक की मौत दर्ज हुई है। यह मृतक जिले के बाहर का है। मृतकों की कुल संख्या 9,023 हो गई है। इनमें शहर के 5,294, ग्रामीण के 2,306 और जिले के बाहर के 1,423 मृतक शामिल हैं। निजी लैब में 4,833, एम्स में 223, मेडिकल में 132, मेयो में 105, नीरी में 10, आरटीएमएनयू में 58 और एंटीजन में 1,286 सैंपल की जांच हुई। एक्टिव मरीजों में से 430 होम आइसोलेट है। 186 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। इनमें से मेडिकल में 40, मेयो में 10, एम्स में 6, आईजीआर डीसीएचसी में 1, आइसोलेशन अस्पताल में 3, पांचपावली महिला अस्पताल में 2, एसएमएचआरसी में 4 मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा अन्य अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में मरीज भर्ती हैं।

कोरोना संक्रमण से 3 ने गंवाई जान 

गुरुवार को अमरावती के 1 तथा चंद्रुपुर के 2 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। साथ ही संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होनेवालों की संख्या अधिक रही। अमरावती में 90 लोग स्वस्थ हुए तथा 47 नए मरीज पाए गए। 1 व्यक्ति ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वर्धा जिले में 13 नए संक्रमित पाए गए तथा 20 लोग स्वस्थ्य हुए। यवतमाल जिले में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी तथा 16 लोग स्वस्थ हुए। चंद्रपुर जिले में 65 लोग संक्रमण से मुक्त हुए तथा 13 लोग पॉजिटिव पाए गए। 2 लोगों की मृत्यु भी हुई। गड़चिरोली जिले में 15 लोग संक्रमित पाए गए तथा 29 लोग स्वस्थ हुए। गोंदिया जिले में 3 लोग स्वस्थ्य हुए तथा 4 नए मरीज मिले। भंडारा जिले में 16 लोग स्वस्थ हुए तथा 9 नए मरीज मिले।   

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 2 मृत, 69 नए संक्रमित 

अकोला जिले में गुरुवार को 27 नए कोरोना संक्रमित सामने आने से कुल संक्रमित 57,509 हो गए हैं। 75 स्वस्थ हो जाने से अब तक 55,962 लोग ठीक हो चुके हैं। 2 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या 1,124 हो गई है। 423 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में गुरुवार को 35 नए पॉजिटिव मिलने से कुल मरीज बढ़कर 86,454 हो गए हैं। किसी संक्रमित की नई मौत दर्ज न होने से मृतकों की संख्या 656 पर स्थिर रहीं। 43 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अबतक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 85,705 हो गई है। 110 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में गुरुवार को 7 नए पॉजिटिव केस मिलने से कुल संक्रमित बढ़कर 41,315 हो गए हैं। लगातार दूसरे दिन किसी कोरोना मरीज की मौत न होने से मृतकों की संख्या 615 पर स्थिर रहीं। 24 लोग स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 40,415 पर पहुंच गई है। 284 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 
 

 

Created On :   24 Jun 2021 4:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story