कोरोना जांच स्टिक का वीडियो वायरल होने के छापा, जानिए - क्या है नागपुर सहित विदर्भ का Corona graph

Corona: 7400 discharges in Nagpur, know - latest figures of Vidarbha
कोरोना जांच स्टिक का वीडियो वायरल होने के छापा, जानिए - क्या है नागपुर सहित विदर्भ का Corona graph
कोरोना जांच स्टिक का वीडियो वायरल होने के छापा, जानिए - क्या है नागपुर सहित विदर्भ का Corona graph

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए आरटी-पीसीआर जांच के दौरान नमूने लेने के लिए इस्तेमाल होने वाली स्टिक (लकड़ी) के बेहद लापरवाही से पैकिंग का मामला सामने आया है। उल्हासनगर के खेमानी इलाके में कुछ घरों में इसकी पैकिंग हो रही थी जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद बुधवार को पुलिस और उल्हासनगर महानगर पालिका की टीम ने मामले की छानबीन की और इस दौरान कुछ स्टिक जब्त भी किए गए। इससे जुड़ी रिपोर्ट जल्द ही अन्न व औषधि प्रशासन विभाग (एफडीआई) को भेज दी जाएगी। अतिरिक्त आयुक्त करुणा जुइकर की अगुआई में जांच टीम ने ज्ञानेश्वर नगर के उन घरों की जांच की जहां ये स्टिक पैक किए जा रहे थे। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि बच्चों समेत पूरा परिवार लापरवाही से स्टिक जमीन पर रखकर उसे पैक कर रहे थे। इस दौरान किसी ने मास्क और दस्ताने भी नहीं पहने थे। आशंका जताई जा रही है कि अगर उनमें से कोई कोरोना संक्रमित हुआ तो जांच के दौरान यह बीमारी दूसरे में फैल सकती है। इन लोगों को स्टिक पैक करने के लिए किसने दिया इसकी छानबीन की जा रही है। बता दें कि इन पतली लकड़ियो के एक हिस्से पर रूई लगी होती है जिन्हें नाक में डालकर लोगों के स्वैब इकठ्ठा किए जाते हैं। स्वैब की जांच से यह पता चलता है कि व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या नहीं।

संक्रमितों से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज

उधर उपराजधानी नागपुर की बात करें तो पिछले कुछ समय से लगातार प्रतिदिन संक्रमितों से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं। बुधवार को भी यही स्थिति रही। पिछले 24 घंटे में 4399 नए मरीज मिले। जबकि 7400 मरीज डिस्चार्ज हुए। जिले में 21612 नूमनों की जांच की गई। जिसमें 20.35 प्रतिशत संक्रमण दर रही। कुछ समय पहले संक्रमण दर 30 से 35 प्रतिशत तक पहुंची थी। जो कि धीरे-धीरे कम हो रही है। इसके साथ ही 82 मरीजों की मौत हुई जो पिछले दिनों के आंकड़ों की तुलना में कम है। जिले में बुधवार को 21612 नमूनों की जांच की गई। जिसमें से 4399 नए संक्रमित मिले। जिसमें ग्रामीण के 1853, शहर के 2534 और जिले के बाहर के 12 मरीज मिले हैं। नए संक्रमितों में एम्स में 302, मेडिकल में 566, मेयो में 439, नीरी में 74, नागपुर युनिवर्सिटी में 107, निजी लैब में 2036 और एंटीजन में 875 नमूने पॉजिटिव आए। कुल संक्रमितों की संख्या 432938 हो गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 82 मरीजों की मौत हुई। इसमें से 22 ग्रामीण, 48 शहर, 12 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कुल मृतकों की संख्या 7828 हो गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 7400 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 358994 पहुंच गई है। रिकवरी दर 82.92% है। वर्तमान में 66116 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 29468 मरीज ग्रामीण और 36648 शहर के हैं। इनमें से 53339 होम आइसोलेट हैं। 12777 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें बुधवार को मिले 4399 मिले नए मरीज भी शामिल हैं जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है। पिछले कुछ दिनों से जांच भी कम हुई है। 10 दिन पहले तक जिले में 30 हजार तक जांच की गई है जिसमें सबसे अधिक 7999 संक्रमित मिले हैं। औसतन 25 हजार के ऊपर जांच की गई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जांच 25 हजार से कम हो गई है। इसके कारण भी मरीज कम हुए हैं।

एक ही दिन में 151 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम 

विदर्भ के सात जिलों में बुधवार को कुल 151 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वर्धा में सर्वाधिक 35 तथा गोंदिया में सबसे कम 6 लोगों की कोरोना संक्रमण  के चलते जान चली गई। वर्धा जिले में संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां बुधवार को सर्वाधिक 35 लोगों की संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई। 997 लोग संक्रमित भी पाए गए। जबकि 752 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अमरावती जिले में 24 लोगों की मृत्यु के साथ 1167 लोग संक्रमित पाए गए। साथ ही 1081 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। यवतमाल जिले में 1239 लोग पॉजिटिव पाए गए तथा 26 लोगों की जान चली गई। 991 लोग स्वस्थ भी हुए। चंद्रपुर जिले में 23 लोगों की मृत्यु के साथ 1393 लोग संक्रमित पाए गए। 1462 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता पायी। गड़चिरोली जिले में भी बुधवार को 18 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। 586 नए मरीज भी पाए गए तथा 251 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।  गोंदिया में काफी हद तक स्थिति में सुधार हुआ है। यहां पर 422 नए मरीज मिले हैं जबकि इससे अधिक 645 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 6 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। भंडारा में कमोबेश यही स्थिति रही। यहां पर 1341 मरीज स्वस्थ हुए तथा 578 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि 19 लोग संक्रमण के चलते काल का ग्रास बन गए।   

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 24 मृत; 16,406 एक्टिव केस

अकोला में बुधवार को 6 की मौत होने से मृतकों की संख्या 743 तक पहुंच गई है। 694 नए पॉजिटिव बढ़ने से कुल पॉजिटिव 43,121 हो गए हैं। 403 लोग डिस्चार्ज किए जाने से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 36,401 हो गई है। 5,977 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।              

बुलढाणा जिले में बुधवार को 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 614 नए पॉजिटिव मिलने से कुल मृतकों की संख्या 68,203 हो गई है। 648 मरीज स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की तादाद 61,589 हो गई है। 6,170 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में बुधवार को 5 मरीजों की मौत व 447 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमित 29,757 हो गई। 352 मरीजों के ठीक हो जाने से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 25,022 पर पहुंच गई है। 4,259 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Created On :   5 May 2021 3:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story