कोरोना : नागपुर में 862 पॉजिटिव, अकोला में 89 और गोंदिया में मिले 229 संक्रमित

Corona: 862 positives in Nagpur, 89 in Akola and 229 found in Gondia
कोरोना : नागपुर में 862 पॉजिटिव, अकोला में 89 और गोंदिया में मिले 229 संक्रमित
कोरोना : नागपुर में 862 पॉजिटिव, अकोला में 89 और गोंदिया में मिले 229 संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले कुछ दिनों से जिले में संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को मिली है। मृतकों के आंकड़ें में भी कमी आने की उम्मीद की जा रही है। सोमवार को मृतकों का आंकड़ा प्रतिदिन की तुलना में कम रहा। साेमवार को 862 नए संक्रमित मिले साथ ही 30 लोगों की मृत्यु हुई। संक्रमितों का कुल आंकड़ा 75683 हो गई है। हालांकि सोमवार को प्रतिदिन की तुलना में कम टेस्टिंग की गई। प्रतिदिन 6000 से 6500 टेस्टिंग हेाती है। जबकि सोमवार को 4161 टेस्टिंग ही की गई। जिले में सोमवार को कुल 4161 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 862 पाॅजिटिव नमूनों में मेयो से 180, मेडिकल से 110, एम्स से 53, नीरी से 67, निजी लैब से 255 और एंटीजन से 197 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। इन मरीजों में 247 ग्रामीण, 611 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 75683 हो गए हैं। रविवार को 30 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 9 ग्रामीण, 17 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 2413 हो गई है। सोमवार को कुल 1431 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 59697 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 78.88 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 

वर्धा जिले में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत

वर्धा जिले में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और 63 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को 38 मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई। मृतकों में 80 साल का पुरूष, 60 साल और 55 साल की महिला है। अब तक 2238 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 1965 कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले हैं। 

यवतमाल में 4 संक्रमितों की मौत

यवतमाल जिले में 4 संक्रमितों की मौत हो गई, साथ ही 85 नए मामले सामने आए हैं। जिससे सक्रीय पॉजिटिव की संख्या 1056 हो गई। तो कुल पॉजिटिव 8276 हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 255 है। 

अमरावती में 5 मरीजो की मौत

अमरावती जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 204 नए मामले सामने आए। 5 मरीजो की मृत्यु हुई है। मृतकों में 2 मरीज मनपा क्षेत्र तथा 3 ग्रामीण क्षेत्र के है। कुल मृतको की संख्या 279 हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि स्वस्थ होकर 275 मरीज घर लौटे हैं। स्वस्थ होनेवाले कुल मरीजों की संख्या काफी बढ़ी  है।

चंद्रपुर में 5 की मौत, 230 पॉजिटिव

चंद्रपुर में सोमवार को कोरोना से 5 मरिजों की मौत हो गई। वहीं 230 नए पॉजिटिव मरिज पाए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा बढ़कर 148 हो गया। बाहरी जिलों के 9 मरिजों इसमें शामिल हैं। 179 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

भंडारा में 453 मरीजों ने कोरोना को मात दी

भंडारा जिले में एकसाथ 453 मरीजों ने कोरोना को मात दी। वहीं 157 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। अब तक पांच हजार 107 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।  दो मरीजों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा 105 पर पहुंच गया है। 

गोंदिया में मिले 229 नए कोरोना संक्रमित मरीज

गोंदिया जिले में 229 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 220 स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों में लौट गए हैं। 5 मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। अब तक कुल 6 हजार 659 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिनमें 4 हजार 479 मरीज स्वस्थ्य होकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। जिले में अब कुल 2 हजार 87 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है। 

गड़चिरोली जिले में 49 नए मरीज

गड़चिरोली जिले में दिन-ब-दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को जिले में 49 नए मरीज मिले हैं। वहीं दूसरी ओर 37 संक्रमित कोरोनामुक्त हुए हैं। कुल मरीजों की संख्या 2 हजार 563 पर पहुंच गई। इनमें 1 हजार 889 संक्रमित कोरोनामुक्त हुए हैं। वर्तमान में 654 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

अकोला में एक मृत, 89 नए पॉजिटिव

अकोला जिले में सोमवार को एक मरीज की मौत हुई तथा 89 नए संक्रमित मरीज उजागर हुए हैं। एक मरीज की मौत के बाद अब मृतकों की तादाद 226 तक पहुंची है। अब तक 7,318 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, 5,497 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। 1,574 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

बुलढाणा जिले में सोमवार को 84 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इलाज के दौरान 2 की मौत हुई है। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,854 पर पहुंच गया है। अबतक कोरोना की चपेट में 86 मरीज दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को 195 मरीजों के ठीक होने के बाद स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,667 हो गई है। 1,101 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में सोमवार को 51 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। इलाज के दौरान  ग्राम काटा निवासी 60 वर्षीय व रिसोड़ निवासी 58 वर्षीय पुरुष मरीज की मृत्यु हो गई। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,070 और मृतकों की संख्या 79 पर पहुंच गई है। 734 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। गुरुवार को 79 मरीज ठीक होने के बाद स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 3,337 पर पहुंच गई है। 
 

 

Created On :   28 Sep 2020 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story