मुंबई में बढ़ रहा कोरोना, नियमित आने वाली दो फ्लाइट रद्द, 12 को रहेगी उड़ान

Corona increases in Mumbai, two regular flights are canceled
मुंबई में बढ़ रहा कोरोना, नियमित आने वाली दो फ्लाइट रद्द, 12 को रहेगी उड़ान
मुंबई में बढ़ रहा कोरोना, नियमित आने वाली दो फ्लाइट रद्द, 12 को रहेगी उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश में कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र टॉप पर है। सबसे अधिक मामले मुंबई में देखने को मिल रहे हैं, इसका खासा असर उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। मुंबई से नागपुर आने वाली उड़ानें मंगलवार को रद्द की गई, साथ ही  आगे भी रद्द हैं। 12 जून की उड़ान के बाद 15 जून तक उड़ानें रद्द हैं और आगे की स्थिति भी कुछ स्पष्ट नहीं दिखाई पड़ रही है। 15 जून के बाद आने वाले शेड्यूल से जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।

ऐसी है स्थिति

इंडिगो का कहना है कि कोरोना के चलते उड़ानों को शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है, क्योंकि मुंबई में लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। इस वजह से सरकार द्वारा निर्णय लेने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आगे क्या होने वाला है। वहीं, दूसरी चर्चा यह भी है कि यात्रियों की कमी को ध्यान में रखकर जब यात्री होते हैं, तब ही उड़ान रखी जा रही है। इसके अलावा मुंबई के रनवे के रिपेयरिंग को लेकर भी चर्चाएं चल रहीं थी, लेकिन फिलहाल स्थिति कोरोना की दिखाई पड़ रही है।

इनका कहना है

इंडिगो पीआरओ स्वाती गुवालानी का कहना है कि मुंबई में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मामले बड़ी संख्या में आने की वजह से शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है, सरकार द्वारा सेड्यूल मिलने के बाद ही उड़ान का निर्णय लिया जा सकेगा।

 

Created On :   10 Jun 2020 2:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story