CORONA : लगातार पांचवे दिन नागपुर जिले में मौत नहीं, विदर्भ के सात जिलों में 53 पॉजिटिव-40 हुए स्वस्थ 

CORONA: No death in Nagpur district for the fifth consecutive day
CORONA : लगातार पांचवे दिन नागपुर जिले में मौत नहीं, विदर्भ के सात जिलों में 53 पॉजिटिव-40 हुए स्वस्थ 
CORONA : लगातार पांचवे दिन नागपुर जिले में मौत नहीं, विदर्भ के सात जिलों में 53 पॉजिटिव-40 हुए स्वस्थ 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो गई है। पिछले चार दिनों से लगातार जिले में मौत का आंकड़ा शून्य रहा है। पांचवे दिन बुधवार को भी जिले में एक भी मौत नहीं हुई। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा भी 10 के अंदर ही सिमट गया है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 7 मरीज सामने आए। 6901 नमूनों की जांच की गई। 15 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।जिले में 6901 नमूनों की जांच की गई। इसमें 0.10 प्रतिशत संक्रमण दर रही। 7 नए संक्रमित मिले। जिसमें ग्रामीण के 2, शहर के 4 और जिले के बाहर का 1 मरीज मिला। एम्स लैब में 456 की जांच में 0, मेडिकल में 1290 की जांच में 1, मेयो में 466 की जांच में 7, नीरी में 74 की जांच में 0, नागपुर यूनिवर्सिटी में 345 की जांच में 1, निजी लैब में 3079 की जांच में 4 और एंटीजन में 1191 की जांच 3 संक्रमित मिले। 6894 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। कुल संक्रमितों की संख्या 4,92,786 हो गई है। कुल मृतकों की संख्या 10115 है।

विदर्भ के सात जिलों में 53 पॉजिटिव और 40 हुए स्वस्थ 

विदर्भ के सात जिलों में बुधवार को 53 कोरोना पॉजिटिव पाए गए, वहीं 40 संक्रमित स्वस्थ हुए, जबकि चंद्रपुर में एक मरीज की मौत हो गई। अमरावती जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को जिले में किसी भी कोरोना मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे में 21 मरीज स्वस्थ हुए। वर्धा में 7 पॉजिटिव पाए गए और 4 मरीज स्वस्थ हुए। यवतमाल जिले में 4 नए पॉजिटिव मिले और 3 मरीज स्वस्थ हुए हैं। चंद्रपुर जिले में 8 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए। वहीं 17 पॉजिटिव मिले, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। गड़चिरोली जिले में 10 नए मरीज मिले। वहीं 3 मरीज स्वस्थ हुए। गोंदिया जिले में 1 संक्रमित  पाया गया है, जबकि 1 मरीज स्वस्थ हुआ। भंडारा जिले में कोरोना का एक मरीज मिला है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में मिले 18 नए पॉजिटिव

अकोला जिले में बुधवार को 7 नए पॉजिटिव मिलने से अब तक कुल पॉजिटिव 57,731 हो गए हैं। बुधवार को भी मृतकों की स्थिति 1133 पर कायम रही। जबकि तीन लोग डिस्चार्ज किए गए। जिससे डिस्चार्ज पाने वाले 56,551 हो गए हैं। 47 एक्टिव इलाज करवा रहे हैं। 

बुलढाणा जिले में बुधवार को 7 नए संक्रमित पाए जाने से अब तक कुल पॉजिटिव 90,164 हो गए हैं। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। मृतकों की संख्या 669 बनी हुई है। 6 लोग डिस्चार्ज किए गए। जिससे डिस्चार्ज पाने वाले कुल 87,534 हो गए हैं। 20 एक्टिव इलाज करवा रहे हैं। 

वाशिम जिले में बुधवार को चार नए पॉजिटिव मिलने से कुल पॉजिटिव 41,624 हो गए हैं। मृतक संख्या 622 पर कायम है। 8 लोग डिस्चार्ज किए जाने से कुल डिस्चार्ज की संख्या 40,944 हो गई है। 57 सक्रिय संक्रमित इलाज करवा रहे हैं। 


 

 

Created On :   21 July 2021 5:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story