CORONA : नागपुर में एक भी मौत नहीं, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona: Not a single death in Nagpur, know - latest figures of Vidarbha
CORONA : नागपुर में एक भी मौत नहीं, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
CORONA : नागपुर में एक भी मौत नहीं, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, साथ ही मौत के आंकड़े भी शून्य पर हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दिन 28 नए मरीज पाए गए हैं, वहीं 106 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसी के साथ रिकवरी दर 98 फीसदी पर पहुंच चुकी है। शुक्रवार को 7961 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 6715 की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से व 1246 सैंपलों की जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गई। इनमें से 28 सैंपल्स पॉजिटिव और 7933 सैंपल्स निगेटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव में शहर के 22, ग्रामीण के 6 का समावेश है। इसके साथ ही कुल कोरोना बाधितों की संख्या 476944 हो चुकी है। एक्टिव मरीजों में से 368 होम आइसोलेट हैं, वहीं 170 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। इनमें से मेडिकल में 39, मेयो में 8, एम्स में 5, आईजीआर डीसीएचसी में 1, आइसोलेशन अस्पताल में 3, पांचपावली महिला अस्पताल में 1, एसएमएचआरसी में 4 मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा अन्य अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में मरीज भर्ती हैं।

सात जिले में मिले 92 संक्रमित 

शुक्रवार को विदर्भ के सात जिलों में 92 लोग संक्रमित पाए गए जबकि 3 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई। अमरावती जिले में शुक्रवार को जहां 38 नए मरीज पाए गए वहीं उतने ही स्वस्थ भी हुए। साथ ही 2 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए जान गंवाई।  वर्धा जिले में 21 लोग संक्रमित पाए गए तथा 22 लोग स्वस्थ हुए। यवतमाल जिले में 9 लोग संक्रमित पाए गए तथा 11 स्वस्थ हुए। चंद्रपुर जिले में 13 नए पॉजिटिव पाए गए तथा 52 लोग स्वस्थ हुए। गड़चिरोली जिले में 1 व्यक्ति कोरोना से जीवन की जंग हार गया तथा 19 नए संक्रमित पाए गए। 26 स्वस्थ भी हुए। गोंदिया जिले में 5 लोग संक्रमित पाए गए तथा 3 स्वस्थ हुए। भंडारा जिले में 5 लोग स्वस्थ हुए तथा 6 नए मरीज पाए गए।

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 4 मृत, 92 नए पॉजिटिव

अकोला जिले में शुक्रवार को दो संक्रमितों की मौत से कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,126 हो गई है। 20 नए पॉजिटिव मिलने से कुल मरीज बढ़कर 57,529 हो गए हैं। 28 स्वस्थ हो जाने से अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 55,990 हो गई है। 413 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 2 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या अब 658 हो गई है। 43 नए पॉजिटिव केस मिलने से कुल चिन्हित मरीज बढ़कर 86,497 हो गए हैं। 41 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 85,705 पर पहुंच गई है। 110 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में शुक्रवार को 29 नए पॉजिटिव केस मिलने से कुल संक्रमित बढ़कर 41,344 हो गए हैं। वर्ष 2021 में हुई 2 कोरोना बाधितों की मौत का पंजीयन भी पोर्टल पर किए जाने से मृतकों की संख्या 617 पर पहुंची। 29 के स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 40,444 पर पहुंच गई है। 282 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है। 
 


 

 

Created On :   25 Jun 2021 5:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story