कोरोना : एक और पॉजिटिव मरीज, परिवार के सदस्यों को भी बुखार, क्वारंटाइन सेंटर में मरीजों का आकंडा घटा

Corona: One More positive patient, recently returned from Delhi
कोरोना : एक और पॉजिटिव मरीज, परिवार के सदस्यों को भी बुखार, क्वारंटाइन सेंटर में मरीजों का आकंडा घटा
कोरोना : एक और पॉजिटिव मरीज, परिवार के सदस्यों को भी बुखार, क्वारंटाइन सेंटर में मरीजों का आकंडा घटा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार को एक और पॉजिटिव मरीज के आने से हड़कंच मच गया है। पॉजिटिव मरीज 42 वर्षीय व्यापारी है। इस पांचवे मरीज को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 125 हो गई है। वह किसी कार्य से दिल्ली गया था और वापस ट्रेन से लौटा। बुखार के अलावा अन्य लक्षणों के आधार पर बुधवार को जांच के लिए इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) गया था। देर रात पॉजिटिव आने के बाद मरीज की कंफमेट्री जांच की गई। मरीज मेयो के वार्ड नंबर 24 में भर्ती है। जानकारी के अनुसार खामला के प्रतापनगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति 16 मार्च को ट्रेन से दिल्ली गया था, 18 मार्च को वापस लौट आया। परेशानी की बात यह है कि 42 वर्षीय मरीज के परिवार के सभी सदस्यों को बुखार होने की जानकारी सामने आ रही है। मरीज के परिवार में मां, पत्नी, बेटा और बेटी है। चारों सदस्यों को सबसे पहले अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

Created On :   26 March 2020 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story