कोरोना : नई मुंबई की तलोजा जेल में दहशत, नागपुर में 2224 नए मरीज, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona: Panic in New Mumbais Taloja Jail, 2224 new patients in Nagpur, know - latest figures of Vidarbha
कोरोना : नई मुंबई की तलोजा जेल में दहशत, नागपुर में 2224 नए मरीज, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
कोरोना : नई मुंबई की तलोजा जेल में दहशत, नागपुर में 2224 नए मरीज, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई के तलोजा जेल में बंद कैदियों में कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत है। आरोप है कि जेल प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है जिसके चलते कैदियों की जान खतरे में हैं। आरटीआई कार्यकर्ता शकील शेख ने मामले में जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और आलापुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। शेख ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि जेल के भीतर कई कैदियों में कोरोना जैसे लक्षण हैं लेकिन उनकी जांच नहीं कराई जा रही है। तलोजा जेल के अधीक्षक कौस्तुभ कुर्लेकर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शेख ने उनके खिलाफ विभागीय जांच की मांग की है। शेख के मुताबिक तलोजा जेल में सिर्फ तीन बीएएमएस डॉक्टर हैं। एमबीबीएस डॉक्टर न होने के चलते कैदियों का ठीक से इलाज तक नहीं हो पा रहा है। शेख के मुताबिक 30 अप्रैल को विशाल दसरी नाम के एक कैदी की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। उसके परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल में दाखिल कराने में देरी के चलते उसने दम तोड़ा। इसलिए प्रशासन को जेल के भीतर कैदियों की जांच करानी चाहिए। तलोजा जेल के 231 कर्मचारियों में से 110 की जांच कराई गई जिनमें से 51 कोरोना संक्रमित निकले। यहां 45 साल से ज्यादा आयु के 321 कैदी हैं इनमें से सिर्फ 44 का टीकाकरण हुआ है। जेल में कैदियों की क्षमता 2124 है लेकिन यहां 3251 कैदी बंद हैं। शेख ने कहा कि कैदियों के भी मानवाधिकार हैं और संविधान के मुताबिक उन्हें भी सम्मानपूर्वक जीने का अधिकारी है इसलिए जेल में बंद कैदियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी उपाय किए जाने चाहिए।  

नागपुर में 2224 नए मरीज, 77 की मौत

उधर नागपुर जिले में गुरुवार को रिकवरी दर ने अच्छे संकेत दिए है। इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि जल्द ही हम कोरोना की दूसरी लहर को हराएंगे। लेकिन इसके लिए जरुरी है कि जो नियम बनाए गए है, उनका पालन किया जाए। बुधवार को रिकवरी दर 85.13 प्रतिशत थी। गुरुवार को यह दर 3.50 फीसदी से बढ़कर 88.68 हुई। वहीं 24 घंटे में 2224 नए मरीज पाए गए है। 5884 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। 24 घंटे में 77 लोगों की मौत हुई है। जिले में 15714 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 12655 नमूनों की आरटीपीसीआर टेस्ट की गई। इसमें शहर के 10556 और ग्रामीण के 2099 का समावेश है। वहीं 3059 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई। इनमें शहर के 1352 और ग्रामीण के 1707 नमूने टेस्ट किए गए। अब तक कुल 2523956 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 1768743 नमूनाें की आरटीपीसीआर टेस्ट  व 755213 नमूनों की एंटीजन टेस्ट की गई है। शहर में अब तक कुल 1464085 नमूने और ग्रामीण में 304658 नमूनों की आरटीपीसीआर टेस्ट हुई है। वहीं रैपिड एंटीजन टेस्ट शहर में 343211 और ग्रामीण में 412002 हो चुकी है। स्वस्थ होनेवालों की संख्या 5884 रही। इसी के साथ रिकवरी दर 88. 68 फीसदी पर पहुंच चुकी है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को रिकवरी दर 3.50 फीसदी बढ़ी है। स्वस्थ होनेवालों में शहर के 3084 और ग्रामीण के 2800 मरीजों का समावेश है। अब तक कुल 410586 मरीज स्वस्थ हुए है। इनमें शहर के 298174 और ग्रामीण के 112412 शामिल है।

नए मरीज घटे, मृतकों की संख्या में गिरावट का इंतजार

गुरुवार को अमरावती जिले को छोड़ छह जिलों में नए संक्रमतों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मृतकों की संख्या में कमी नहीं आई है। अमरावती जिले में गुरुवार को 1988 लोग संक्रमित पाए गए तथा 24 लोगों की मृत्यु हो गई। 903 लोग स्वस्थ भी हुए। इसी प्रकार वर्धा जिले में 497 लोग संक्रमित पाए गए। 702 लोग स्वस्थ हुए तथा 25 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। यवतमाल जिले में मृतकों और नए मरीजों की संख्या में गिरावट आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। यहां 8 लोगों की मृत्यु हो गई, तथा 679 नए मरीज पाए गए हैं। जबकि 1013 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। चंद्रपुर जिले में 27 लोगोंं की मृत्यु हो गई तथा 835 लोग संक्रमित पाए गए। 1235 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गड़चिरोली जिले में 266 लोग संक्रमित पाए गए, 12 मरीजों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया तथा 506 लोग स्वस्थ भी हुए। गोंदिया जिले में 240 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 272 संक्रमित पाए गए तथा 6 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भंडारा जिले में भी  218 पॉजिटिव पाए गए तथा 538 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। 7 लोगों की कोरोना संक्रमण ने जान ले ली। 

कोरोना से युवा सरपंच की मृत्यु 

यवतमाल जिले के वणी तहसील अंतर्गत बोर्डा ग्राम पंचायत के युवा सरपंच प्रवीण अनंत मडावी की कोरोना ने जान ले ली। मात्र 16 दिन बाद पूर्व 28 अप्रैल को उसका विवाह हुआ था। 7 मई को उसे बुखार आने के बाद उसे जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया था जहां गुरुवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। 

अकोला बुलढाणा, वाशिम में 22 मृत, 2,404 नए पॉजिटिव

अकोला जिले में गुरुवार को 14 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 851 हो गई है। 756 नए कोरोना पाॅजिटिव बढ़ने से मरीजों की संख्या 48,553 हो गई है। 845 लोग डिस्चार्ज किए जाने से अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या 40,993 है। 6,709 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

बुलढाणा जिले में गुरुवार को 2 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 491 हो गई है। 1,060 नए पॉजिटिव केस मिलने से संक्रमितों की कुल संख्या 74,938 हो गई। 721 लोग स्वस्थ होने से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 69,350 हुई है। 5,099 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है।

वाशिम जिले में गुरुवार को 6 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 354 तथा 588 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 33,765 हो गई। 582 के ठीक हो जाने से अब तक 28,936 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4,317 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Created On :   13 May 2021 3:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story