कोरोना : परिवहन मंत्री परब संक्रमित, जानिए- नागपुर सहित विदर्भ की ताजा स्थिति

Corona: Transport Minister Parab infected, know- Vidarbhas latest situation including Nagpur
कोरोना : परिवहन मंत्री परब संक्रमित, जानिए- नागपुर सहित विदर्भ की ताजा स्थिति
कोरोना : परिवहन मंत्री परब संक्रमित, जानिए- नागपुर सहित विदर्भ की ताजा स्थिति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल परब कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। परब को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री परब के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना का लक्षण नजर आने के बाद परब ने सोमवार को एहतियात बरतते हुए कोरोना की जांच कराई थी। इसके बाद उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परब के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मुंबई के विधायकों की मंगलवार को बुलाई गई बैठक भी टालने का फैसला किया। महाराष्ट्र में अभी तक डेढ़ दर्जन मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लेकिन सभी मंत्री इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। जबकि परब का इलाज चल रहा है।

नागपुर में 660 नए पॉजिटिव

उधर नागपुर जिले में मंगलवार को 6741 टेस्टिंग की गई। जिसमें 660 नए पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की कुल संख्या 87890 हो गई है। संक्रमितों में 220 ग्रामीण, 432 शहर और 8 जिले के बाहर के हैं। साथ ही 20 लोगाें की मौत हुई। ठीन होने के बाद 933 डिस्चार्ज हुए। रिकवरी रेट 88.15 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मृतकों में 5 ग्रामीण, 432 शहर और 8 जिले के बाहर के रहवासी हैं।   

गोंदिया में मिले 118 पॉजिटिव  

गोंदिया जिले में 118 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 

भंडारा में 3 मृत

भंडारा जिले में 3 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ दिया, जबकि 109 नए मरीज भी पाए गए हैं। अब तक जिले में 6953 मरीज पाए जा चुके हैं, जिनमें से 173 लोगों की जान जा चुकी है। 5442 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 

गड़चिरोली में फिर मिले 117 संक्रमित

गडचिरोली जिले में मंगलवार को फिर से 117 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक 4155 मरीज पाए जा चुके हैं, जिनमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। 3146 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 

चंद्रपुर में 3 मृत, मिले 198 मरीज 

चंद्रपुर जिले में 3 मरीजों की मृत्यु के साथ 198 नए मरीज भी पाए गए हैं। अब तक जिले में 12,431 मरीज पाए जा चुके हैं जिनमें से 9359 स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि 190 लोग कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं। 

अमरावती में 96 संक्रमित, 3 मृत

अमरावती में 96 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 15 हजार पार कर 15,064 पर पहुंच गई। साथ ही 3 मरीज कोरोना से जंग हार गए। जिले में मृतकों की संख्या 335 पर पहुंच गई है। जबकि 13,317 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 

यवतमाल में एक मृत, 48 पॉजिटिव

यवतमाल जिले में कोरोना से जूझते हुए एक महिला ने दम तोड़ दिया जबकि 48 लोग संक्रमित भी पाए गए। जिले में अब तक 9148 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं जिनमें से 8233 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 290 लोग संक्रमण के चलते दम तोड़ चुके हैं। 

वर्धा में 5 मृत, 79 संक्रमित 

वर्धा में 5 लोगों की संक्रमण की चलते मौत हो चुकी है जबकि 79 नए मरीज भी मिले हैं। जिले में अब तक 5523 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 3665 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 172 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1689 लोगों का इलाज चल रहा है।

अकोला में 4 की मौत, 41 नए संक्रमित

अकोला जिले में 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जिससे मृतक बढ़कर 260 हो गए हैं। 41 नए संक्रमित पाए जाने से अब तक 7,874 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। 47 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 7,227 पर पहुंच गई है। 379 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी हैं। 

बुलढाणा जिले में मंगलवार को 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया तथा 25 नए संक्रमित मरीज मिले। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8,117 हो गया है। मृतकों का आंकड़ा भी 111 पर पहुंच गया। मंगलवार को 91 मरीजों ने कोरोना पर मात पाई, जिससे अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 7,594 हो गई है। 412 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में मंगलवार को 38 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,812 पर पहुंच गया है। मृतकों का आंकड़ा 99 पर स्थिर रहा। जिले के कोविड केयर सेंटरों में 600 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। मंगलवार को 30 मरीजों के ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4,213 पर पहुंच गई है। 

 

Created On :   13 Oct 2020 2:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story