महिला को बंधक बनाकर करता रहा दैहिक शोषण - महिला एसपी के पास पहुँची 

Corporal exploitation by capturing woman - reached to woman SP
महिला को बंधक बनाकर करता रहा दैहिक शोषण - महिला एसपी के पास पहुँची 
महिला को बंधक बनाकर करता रहा दैहिक शोषण - महिला एसपी के पास पहुँची 

 डिजिटल डेस्क जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय महिला को उसका एक रिश्तेदार जबरन अपने साथ ले गया और कई महीनों तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। किसी तरह कैद से आजाद हुई महिला आरोपी के चंगुल से भागकर एसपी के पास पहुँची और वहाँ पर उसने अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। महिला की शिकायत सुनकर एसपी द्वारा दिए गये निर्देश के बाद पनागर थाने में दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जाँच में लिया गया है।  
पनागर के एक मकान में बंधक बनाकर रख लिया 
सूत्रों के अनुसार पीडि़त महिला ने बताया कि वह 6 जनवरी को अपने घर के पास खड़ी थी उसी दौरान उसका रिश्तेदार शफीक खान आया और जबरन उसे अपनी बाइक में बैठाकर सीधी ले गया और वहाँ पर उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद वह उसे लेकर जबलपुर आया और पठानी मोहल्ला पनागर के एक मकान में बंधक बनाकर रख लिया था। उसके बाद से वह लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। पीडि़ता का कहना था कि आरोपी शफीक खान ऑटो चलाता  है और वह घर से निकलते समय कुछ बदमाशों को उसकी निगरानी में लगा जाता था जो कि पीडि़त महिला की हर गतिविधियों पर नजर रखते थे। 25 सितम्बर को भी आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया और उसे धमकाते हुए चला गया था। उसके बाद पीडि़त महिला किसी तरह 26 सितम्बर को उसकी कैद से आजाद होकर भागी और सीधे एसपी कार्यालय पहुँची थी। वहाँ पर पीडि़त महिला द्वारा अपनी आप बीती सुनाए जाने के बाद एसपी ने पनागर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। 
 

Created On :   30 Sept 2019 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story