चलती ट्रेन में लोगो पर वार कर लूट लेता मोबाइल, चलाता था फटका गैंग, धराया

Court sentenced a person to 3 years of jail for mobile robbery
चलती ट्रेन में लोगो पर वार कर लूट लेता मोबाइल, चलाता था फटका गैंग, धराया
चलती ट्रेन में लोगो पर वार कर लूट लेता मोबाइल, चलाता था फटका गैंग, धराया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चलती ट्रेन में लोगों पर वार कर उनका मोबाइल लूटने वाले फटका गैंग के एक शख्स को अदालत ने तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। दोषी करार दिए गए फैसल शाहिद हुसैन शेख उर्फ बटाटा (25) को जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके खिलाफ कई पुख्ता सबूत पेश किए गए जिसके आधार पर सत्र न्यायालय ने शेख को दोषी करार दिया। दरअसल सातांक्रूज में रहने वाले निखिलेश निशाद चार दिसंबर 2012 को लोकल ट्रेन से सफर कर रहे थे। इस दौरान वे लोकल के दरवाजे पर खड़े होकर अपना आई फोन इस्तेमाल कर रहे थे।

इसी दौरान किसी ने उनके हाथ पर लकड़ी से वार किया। जिससे उनका मोबाइल नीचे गिर गया। निशाद ने ने बांद्रा रेलवे पुलिस से मामले की शिकायत की। एफआईआर दर्ज करने के बाद छानबीन में जुटी जीआरपी ने शेख को तीन दिन बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से निशाद का मोबाइल भी बरामद किया गया जिसकी कीमत 53 हजार रुपए थी। पेश किए गए सबूतों के आधार पर सत्र न्यायालय ने शेख को तीन साल कारावास की सजा सुनाई। सीनियर इंस्पेक्टर सुनील कुमार जाधव ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि सजा के ऐलान के बाद फटका गैंग पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।   

क्या है फटका गैंग 
फटका गैंग मुंबई के लोकल ट्रेनों में सफर करने वालों को निशाना बनाता है। गैंग के सदस्य लोकल ट्रेनों के आसपास के खंबों पर बैठकर इंतजार करते हैं। उनके हाथ में एक डंडा होता है। अगर कोई यात्री अपना मोबाइल, पर्स, बैग हाथ में लेकर दरवाजे पर खड़ा दिखता है तो उस पर डंडे से वार किया जाता है। अक्सर यात्रियों के हाथ से छूटकर सामान नीचे गिर जाता है जिसे लेकर फटका गैंग के सदस्य फरार हो जाते हैं। कई बाद ऐसे हमलों में यात्री बुरी तरह जख्मी हो जाते हैं। गैंग के सदस्य अक्सर महिलाओं यात्रियों को शिकार बनाते हैं। 
 

Created On :   15 May 2018 12:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story