पत्नी के गले पर ब्लेड मारी, शॉपिंग करने जा रही महिला का पर्स छीना

Crime : Blade hit on wifes neck, purse of woman going shopping snatched
पत्नी के गले पर ब्लेड मारी, शॉपिंग करने जा रही महिला का पर्स छीना
Crime पत्नी के गले पर ब्लेड मारी, शॉपिंग करने जा रही महिला का पर्स छीना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कलमना क्षेत्र में रात में बेटी के साथ सोई पत्नी का पति ने ब्लेड से गला काट दिया। घायल नबीना आडे है। आरोपी पति शंकर आडे (30) पर कलमना थाने में मामला दर्ज किया गया है। मिनीमाता नगर, कलमना निवासी नबीना ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नबीना ने बताया कि, 6 अक्टूबर को सोई थी। रात करीब 9.30 बजे पति ने ब्लेड गले पर मारी।

प्रॉपर्टी डीलर के फ्लैट से 3.13 लाख का माल चोरी

नंदनवन इलाके में किराए के फ्लैट में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के कमरे से गहने व नकदी सहित करीब 3.13 लाख रुपए का माल चोरी हो गया। प्रॉपर्टी डीलर नंदू अहीरकर (53) ने फ्लैट मालिक राजेश कोटगीरवार (49) पर चोरी का आरोप लगाया है। राजेश कोटगीरवार इंजीनियर है। वह नासिक में नौकरी करता था। कोरोनाकाल में उसकी नौकरी छूट गई थी। नंदनवन पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज की है।  

युवक पर चाकू से हमला

जरीपटका क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते चार युवकों ने  एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अविनाश करवाले  (27) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश डोंगरे (42), उसके बेटे आकाश डोंगरे (26), विक्की डोंगरे (24) और अक्षय गजभिये (24) के खिलाफ जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घायल युवक कस्तूरबा नगर निवासी है।  गत 6 अक्टूबर को रात करीब 9.30 बजे उस पर हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। 

बहू के साथ शॉपिंग करने जा रही सास का पर्स छीना

सीआरपीएफ के एक कर्मचारी की मां से दोपहिया वाहन पर आए दो लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। वह बहू के साथ दोपहिया वाहन से शॉपिंग करने जा रही थी। पर्स में मोबाइल और नकद 5 हजार रु. थे। क्वार्टर नं.-625, टाइप 2 निवासी विद्या ढबाले ने प्रताप नगर थाने में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि, 6 अक्टूबर को वह शाम करीब 5.10 बजे सास के साथ दोपहिया वाहन (एम.एच.-31-डी.यू.-3319) पर डबल सीट जा रही थीं। मंगलमूर्ति चौक से त्रिमूर्ति चौक के बीच कोटक महिंद्रा बैंक के सामने  20 से 25 वर्ष के दो अज्ञात युवक पीछे से आए और एक युवक सास का पर्स छीनकर फरार हो गए।

युवक पर जानलेवा हमला

अजनी क्षेत्र की बदमाश गैंग ने एक युवक के पेट में तलवार घोंपकर उसकी जान लेने की कोशिश की।  घायल युवक का नाम त्रिशूल अनिल इलमकर (21) है।  बताया जाता है कि, यह हमला लकी तेलंग ने अपनी गैंग के साथ मिलकर किया। आरोप है कि, हमलावर घायल युवक से उसके सोने के आभूषण और मोबाइल भी छीनकर ले गए। त्रिशूल की शिकायत पर अजनी पुलिस ने आरोपी लकी तेलंग,  यश तेलंग,  रसिक गोटे, विशाल रोटे,  विकास पाटील, रोहित ढोके, आदित्य सहारे व अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गत 5 अक्टूबर को रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच आरोपियों ने हमला किया।

दुष्कर्म के आरोपी पर मामला दर्ज

पारडी थाने में आरोपी नसीम अंसारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने 23 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने विवाहित होने की बात युवती से छिपाई। आरोपी और युवती के बीच 1 जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2021 के बीच पहचान हुई। उसके बाद आरोपी ने सपने दिखाकर युवती के साथ जबरन उससे दुष्कर्म किया। आरोपी की पोल खुलने पर युवती ने मामला दर्ज कराया। 

बूढ़ी मां को पीटने से मना करने वाले की मां को पीटा

हिंगना में मां के साथ मारपीट कर रहे बेटे को एक युवक ने मना किया, तो उसने शक्ति नामक युवक से मारपीट की। शक्ति की मां बीच-बचाव करने गई, तो आरोपी सुखराम और उसके जीजा परमेश्वर ने शक्ति और उसकी मां सावित्रीबाई उइके के साथ मारपीट की। सावित्रीबाई की शिकायत पर हिंगना पुलिस ने सुखराम और परमेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज किया। वृंदावन पार्क खड़का गांव निवासी सुखराम गत 4 अक्टूबर को अपनी बूढ़ी मां को पीट रहा था। यह देखकर शक्ति ने सुखराम को टोका, तो इससे नाराज होकर सुखराम ने शक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब शक्ति की मां सावित्रीबाई उसे बचाने दौड़ी तो परमेश्वर और सुखराम ने सावित्री पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया।

एक साल पहले किशोरी को अगवा करने वाला पकड़ाया

वाड़ी में एक साल पहले वाड़ी थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर से लापता एक किशोरी को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ़ निकाला और उसे उसके मां-पिता के सुपुर्द किया। इस मामले में वाड़ी पुलिस ने हैदराबाद से एक युवक को हिरासत में लिया है।   किशोरी के पिता ने 28 अगस्त 2020 को  वाड़ी पुलिस में बेटी को अगवा करने की शिकायत दर्ज कराई थी। थाने के डीबी प्रभारी पीएसआई साजिद अहमद इस मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में उन्हें अंबेडकर नगर की रहने वाले लोगों ने बताया कि, किशोरी  किसी विवेक पिल्लेवान के साथ गई है। पश्चात पुलिस विवेक के एक दोस्त शुद्धोधन रामटेके, निवासी चिकन टुकुम, कुही तक पहुंची। उसके मोबाइल का सीडीआर  खंगालने पर विवेक का फोन नंबर मिला। तब कहीं जाकर पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली। साजिद अहमद के नेतृत्व में एक टीम हैदराबाद रवाना हुई और उसे धरदबोचा।   आरोपी 23 वर्षीय युवक विवेक पिल्लवान है। उसके कब्जे से किशोरी को भी बरामद किया।

Created On :   8 Oct 2021 1:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story