दबिश: देवरानी-जेठानी घर में चला रही थीं सैक्स रैकेट, चार महिला व तीन पुरुष गिरफ्तार

Dabish: Devrani-Jethani was running a sex racket in the house, four women and three men arrested
दबिश: देवरानी-जेठानी घर में चला रही थीं सैक्स रैकेट, चार महिला व तीन पुरुष गिरफ्तार
दबिश: देवरानी-जेठानी घर में चला रही थीं सैक्स रैकेट, चार महिला व तीन पुरुष गिरफ्तार



डिजिटल डेस्क शहडोल। जिले के जयसिंहनगर पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का भण्डाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा दबिश देकर चार महिलाओं व तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। देह व्यापार का अवैध कारोबार देवरानी व जेठानी द्वारा अपने ही घर से संचालित किया जा रहा था।
31 जुलाई को मुखबिर द्वारा महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह सिकरवार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेटका थाना जयसिंहनगर में देह व्यापार हो रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ सुश्री सोनाली गुप्ता के दिशा निर्देशन पर पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल शहडोल-रीवा रोड ग्राम टेटका पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही में 4 महिला व 3 पुरूषों को मौके पर पाया गया। वहीं 2 मोटरसायकल, 3 मोबाइल एवं आपत्तीजनक सामग्री 40 पैकेट निरोध एवं नगदी 5700 रूपये कुल मशरूका लगभग 90 हजार रूपये का जप्त किया गया है। सभी आरोपीगणों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक ज्योति सिंह सिकरवार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अराधना तिवारी, सउनि अमित दीक्षित, भागचंद चौधरी, महिला प्रआर सावित्री सिंह, आर. सुरजीत जाट, गिरीश मिश्रा, अजय बघेल, पुष्पेन्द्र राजपूत, अजीत चौहान एवं सूरज लोधी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Created On :   1 Aug 2021 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story