महाराष्ट्र बजट सत्र की तारीक बदली, अब 27 फरवरी से होगी शुरुआत

Date changed of maharashtra budget session, beginning from February 27th
महाराष्ट्र बजट सत्र की तारीक बदली, अब 27 फरवरी से होगी शुरुआत
महाराष्ट्र बजट सत्र की तारीक बदली, अब 27 फरवरी से होगी शुरुआत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल का नियोजित बजट सत्र 18 फरवरी के बजाय अब 25 फरवरी से शुरू होगा। अधिवेशन में 27 फरवरी को राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। गुरुवार को राज्यमंत्रिमंडल ने बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू करने का आग्रह राज्यपाल सी विद्यासागर राव से करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी। वित्त विभाग ने सरकार से बजट अधिवेशन 18 फरवरी कि बजाय 25 फरवरी से शुरू करने का आग्रह किया था। केंद्र सरकार से विभिन्न योजनाओं के लिए मिलने वाले आर्थिक सहायता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का बजट तैयार किया जाता है।

राज्य का बजट केंद्र के बजट पर आधारित होता है। केंद्र सरकार इस बार संसद में अंतरिम बजट पेश करने वाली है। इस कारण प्रदेश सरकार पूरे साल भर का बजट फरवरी महीने में पेश नहीं कर सकती। इसलिए राज्य सरकार की तरफ से भी फरवरी महीने में अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले साल 2009 और 2014 के चुनावी वर्ष में तत्कालीन सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था। लोकसभा चुनाव के बाद हुए सत्र में नियमित बजट पेश किया गया था।

इस बार भी बजट की तारीख का 9 अंक 
प्रदेश के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार 9 अंक को शुभ मानते हैं। इसलिए इस बार भी 27 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगे। अंक गणित के अनुसार 2 और 7 मिलाकर 9 होता है। साल 2018-19 का बजट भी 9 मार्च 2018 को पेश किया गया था। 
 

Created On :   20 Dec 2018 7:07 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story