दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी 14 नवंबर को, जारी हुआ आदेश

Dawoods property auction on November 14
दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी 14 नवंबर को, जारी हुआ आदेश
दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी 14 नवंबर को, जारी हुआ आदेश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की संपत्तियां सरकार एक बार फिर नीलाम करने की कोशिश करेगी। सरकार ने इससे जुड़ा विज्ञापन जारी किया है। कुल छह संपत्तियां नीलाम की जाएंगी जिनमें तीन दाऊद की हैं। इससे पहले दक्षिण मुंबई में स्थित एक संपत्ति के लिए पत्रकार एस बालाकृष्णन ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी लेकिन वे यह रकम चुका नहीं सके। नीलामी 14 नवंबर को होनी है। जिसमें हिस्सा लेने वालों को 10 नवंबर तक खुद से जुड़ी जानकारी संबंधित विभाग को देनी होगी।

मुंबई और औरंगाबाद की संपत्तियां होगी नीलाम

नीलाम की जाने वाली पांच संपत्तियां मुंबई में जबकि एक औरंगाबाद में है। औरंगाबाद स्थित प्लॉट का निरीक्षण 31 अक्टूबर जबकि मुंबई की संपत्तियों का निरीक्षण सात नवंबर को किया जा सकेगा। विज्ञापन में संपत्तियों की न्यूनतम कीमत (रिजर्व प्राइज) भी बताई गई है। इसी साल सितंबर महीने में दाऊद की ब्रिटेन में स्थित 42 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी। इन संपत्तियों में होटल और घर शामिल थे। 

बालाकृष्णन नहीं चुका पाए थे रकम

इससे पहले मुंबई के भिंडी बाजार में स्थित होटल रोनक अफरोज की नीलामी हुई थी। पेशे से पत्रकार एस बालाकृष्णन ने इसके लिए सबसे ज्यादा चार करोड़ 28 लाख रुपए की बोली लगाई थी। लेकिन बाद में वे इतनी बड़ी रकम नहीं जुटा सके। इस होटल की बेस प्राइज एक करोड़ 18 लाख रुपए रखी गई है।  

संपत्तियों का ब्यौरा

मुंबई: भिंडी बाजार में स्थित दुमंजिला इमारत–कीमत एक करोड़ 21 लाख रुपए, याकूब स्ट्रीट में स्थित संपत्ति-कीमत एक करोड़ 55 लाख, भिंडी बाजार में स्थित होटल रौनक,अफरोज-कीमत एक करोड़ 18 लाख, पर्ल हर्बर में फ्लैट-कीमत 92 लाख 69 हजार, दादरीवाला चाल में स्थित संपत्ति-65 लाख 90 हजार
औरंगाबाद: फैक्ट्री प्लॉट-कीमत एक लाख दो हजार

Created On :   18 Oct 2017 8:39 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story