पुलिस से बचने जंगल में भागे नाइजीरियाई व्यक्ति का मिला शव, शक फिसलकर मौत

Dead body of a Nigerian man who ran away from the police was found in the forest
पुलिस से बचने जंगल में भागे नाइजीरियाई व्यक्ति का मिला शव, शक फिसलकर मौत
सनसनी पुलिस से बचने जंगल में भागे नाइजीरियाई व्यक्ति का मिला शव, शक फिसलकर मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पीछा कर रही पुलिस से बचने की कोशिश में जंगल में भागे एक नाइजीरियाई व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस को शक है कि भागने की कोशिश में व्यक्ति लोहे की पाइप पर गिर गया जिससे लगी चोट के चलते उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान जोई इजिकिल के रुप में हुई है। मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में रहने वाले इजिकिल के खिलाफ नशे के कारोबार के कई मामले दर्ज हैं। उसकी पत्नी को भी इसी तरह के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल ठाणे पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहने वाले संदीप मौर्या नाम के एक ड्रग पेडलर को 80 ग्राम मेफेड्रान के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने ड्रग्स दो नाइडीरियाई मूल के आरोपियों से खरीदने की बात बताई। इसके बाद शुक्रवार को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा की टीम मामले के दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और मौर्या से कहा कि फोन कर उनसे ड्रग्स मंगाए। इसके बाद  पुलिस ने वहां पहुंचे एक नाइजीरियाई आरोपी को दबोच लिया लेकिन इजिकिल घोडबंदर रोड के पास स्थित नांगलाबंदर के जंगल में भाग निकला। बाद में तलाशी के दौरान उसका शव जंगल के भीतर एक खाली पड़े घर के करीब लोहे की पाइप के पास मिला। ठाणे की कासारवाडवली पुलिस ने आकस्मिक दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

Created On :   7 Aug 2022 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story